Download Our App

Follow us

Home » Uncategorized » हाईराइज इमारतें संस्कारधानी को दे रहीं महानगर की पहचान  

हाईराइज इमारतें संस्कारधानी को दे रहीं महानगर की पहचान  

मदनमहल और बिलहरी क्षेत्र में दिखने लगी महानगर की झलक

                                     रिंग रोड, फ्लाईओवर से आसान होगा शहर का यातायात

जबलपुर (जयलोक)। किसी भी शहर की पहचान ऊंची इमारतें, चौंड़ी सडक़ें, फ्लाईओवर और रिंग रोड मानी जाती हैं। आज से 20 साल पहले किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि जबलपुर में भी 24 मंजिला, बहुआयामी इमारतें नजर आएंगी। लेकिन अब ये संभव नज़र आ रहा है।
बदलते समय के साथ अब हमारी संस्कारधानी भी अब महानगर का रूप ले रही है। बड़े शहर की भांति हाईराइज भवन बीच शहर में निर्मित हो रहे हैं। इन ऊंची-ऊंची इमारतों से शहर को भी विकसित महानगर की पहचान मिल रही है। जबलपुर ही नहीं महाकोशल में भवन गुणवत्ता के कारण अपनी अलग पहचान बना चुके दत्त बिल्डर्स ने लोगों को रियायती दरों पर अपना आशियाना उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दत्त बिल्डर्स के संचालक विशाल दत्त ने बताया कि मदनमहल गुलाटी पेट्रोल पंप के पास दत्त सालीटेयर्स का निर्माण तीव्र गति से जारी है।
यह शहर ही नहीं महाकोशल की पहली सबसे ऊंची इमारतों से में से एक होगी। 24 मंजिला भवन में 175 से अधिक 2, 3 और 4 बीएचके फ्लैट्स का निर्माण कार्य जारी है। श्री दत्त ने बताया कि यह हाईराइज भवन शहर को महानगर बनाने की दिशा में अहम साबित होगा। इस भवन को आधुनिक सुविधाओं के साथ लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस भवन में भूंकप रोधी तकनीक, फायर फाइटर सिस्मट, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, खूबसूरत लॉन, समेत चार मंजिला भव्य पार्किंग भी बनाई जा रही है। शहर की सबसे तेज लिफ्ट सुविधा भी इस हाईराइज भवन में उपलब्ध कराई जाएगी।
बिलहरी क्षेत्र भी बन  रहा नया उपनगर
शहर का बिलहरी क्षेत्र भी शहर का नया उपनगर बन रहा है। इस क्षेत्र में भी दत्त बिल्डर्स के 24 मंजिल हाईराइज भवन का निर्माण कार्य नगर निगम ने स्वीकृत किया है। तमाम शासकीय स्वीकृति मिल चुकी हैं। जल्द ही इस भवन का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा। इसमें 220 फ्लैट्स 2, 3, एवं 4, बैडरूम के तथा शॉपिंग एवं ऑफिस चैम्बर की अनुमति प्राप्त हुई हैं।

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » हाईराइज इमारतें संस्कारधानी को दे रहीं महानगर की पहचान  
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket