Download Our App

Home » कानून » गड़बड़ी हुई तो सर्वेयर से वसूल की जाएगी राशि

गड़बड़ी हुई तो सर्वेयर से वसूल की जाएगी राशि

             कलेक्टर ने जारी किये महत्वपूर्ण निर्देश

जबलपुर (जय लोक)। कलेक्टर दीपक सक्सेना गेहूँ  उपार्जन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन का कार्य 29 मार्च से प्रांरभ होना है। उन्होंने उपार्जन कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिदायत दी, कि शासन के निर्देशों के  के अनुरूप समर्थन मूल्य पर एफएक्यू गुणवत्ता का गेहूँ ही क्रय किया जाये। यदि किसी सर्वेयर द्वारा अमानक गुणवत्ता का गेहूं  मान्य किया जाना पाया जाता है तो उक्त गेहूँ के अपग्रेडेशन का व्यय एवं शासन को हुई अन्य क्षति की राशि सर्वेयर से वसूल की जायेगी। इसके साथ ही किसानों को अपनी सुविधानुसार उपार्जन केन्द्र, विक्रय दिनांक और समय चयन स्लॉट बुकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। साथ ही यह भी आदेश जारी किया गया है कि बिना स्लॉट बुकिंग के उपार्जन केन्द्रों में लाए गए गेहूँ की खरीदी नहीं की जाएगी। केवल साफ सुथरा नॉन एफएक्यू  गेहूँ की खरीदा जाएगा। कलेक्टर सक्सेना ने निर्देश दिये गये कि जिला विपणन अधिकारी एवं जिला प्रबंधक, म.प्र. वेयरहाउसिंग कॉपरिशन लिमिटेड तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक यह सुनिश्चित करें कि खरीदी केन्द्र में स्लॉट बुक कराने के उपरान्त पंजीकृत कृषकों द्वारा उपार्जन केन्द्र में लाया जाने वाला  गेहूँ यदि अपग्रेडेशन योग्य है तो उसमें पंखा एवं छन्ना लगाने की व्यवस्था की जाये। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अपग्रेडेशन कार्य में होने वाले व्यय की राशि में एकरूपता हो। उन्होनें विशेष रूप से कहा कि खाली गोदामों में ही गेहूँ खरीदी का कार्य किया जायेगा। किसान अपने गेहूँ को साफ  सुथरा ही लायें या स्वयं के खर्चे से किसान ग्रेडिंग मशीन से छन्ना लगाकर साफ  रायें, क्योंकि साफ  गेहूं ही खरीदा जायेगा। बिना स्लॉट बुकिंग के यदि कोई किसान गेहूं विक्रय के लिये आता है तो उसका पंजीयन निरस्त कर दिया जायेगा। कलेक्टर ने कहा है कि 125 रूपये बोनस के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रूपये प्रति क्विंटल पर गेहूं की खरीदी आगामी 29 मार्च से प्रारंभ हो जाएगी।  निर्देश में यह भी साफ कहा गया है और किसानों को सलाह दी गई है कि तुलाई करवा कर पावती प्राप्त कर, गेहूं को बोरों में भरने के बाद टैग लग जाने की पुष्टि के बाद ही अपना माल छोडक़र जाएं। केंद्र प्रभारी के भरोसे गेहूं नहीं छोड़ा जाए।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » गड़बड़ी हुई तो सर्वेयर से वसूल की जाएगी राशि
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket