Download Our App

Home » राजनीति » जबलपुर लोकसभा चुनाव-7– इस बार दो महागठबंधनों के बीच है चुनावी मुकाबला

जबलपुर लोकसभा चुनाव-7– इस बार दो महागठबंधनों के बीच है चुनावी मुकाबला

              समर शेष है, लोकतंत्र का

(जयलोक)। 2024 का लोकसभा चुनाव दो राजनैतिक महागठबंधनों के बीच होने वाला चुनाव है। भाजपा अपने को संसार की सबसे बड़ी पार्टी बताती है और कांग्रेस अपने को देश की सबसे पुरानी पार्टी निरूपित करती है। पर दोनों ही चुनाव मैदान में अकेले उतरने की बजाय, बहुत से छोटे और राज्य स्तरीय दलों का गठ बंधन बना कर आमने-सामने हैं। गठबंधन कोई बुरी बात नहीं है, परंतु इन दोनों बड़े दलों के बयानों में बताया कुछ और जाता है और वास्तविकता कुछ और ही दिखती है।
बीजेपी गठबंधन में 36 पार्टियां    
भाजपा ने अपने साथ 36 दलों को जोडक़र चुनाव-भूमि का रुख किया है। उसमें शामिल दल इस प्रकार हैं, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति कुमार पारस), लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास पासवान), अपना दल (सोनीलाल), एआईएडीएमके, नेशनल पीपुल्स पार्टी, नेशनलिस्ट डेमोके्रटिक प्रोग्रेसिव पार्टी, नागा पीपुल्स फ्रंट, मिजो नेशनल फ्रंट, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ  त्रिपुरा, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ  इंडिया (अठावले), असम गण परिषद, पट्टाली मक्कल काची, तमिल मनीला कांग्रेस, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, जननायक जनता पार्टी, प्रहार जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, जन सुराज्य शक्ति पार्टी, कुकी पीपुल्स अलायंस, यूनाइटेड डेमोके्रटिक पार्टी (मेघालय), हिल स्टेट पीपुल्स डेमोके्रटिक पार्टी, निषाद पार्टी, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, जन सेना पार्टी, हरियाणा लोकहित पार्टी, भारत धर्म जन सेना, केरल कामराज कांग्रेस, पुथिया तमिलगम और गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट। इनके अलावा शिवसेना और शरद पवार की पार्टी के विभाजित धड़े भी भाजपा गठबंधन के साथ हैं।
इंडिया गठबंधन को 26 दल
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछले दस सालों से विपक्ष में है और अब उसने 26 दलों को साथ में लेकर इंडिया गठबंधन बनाया है। उसके साथी दल हैं, द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (डीएमके), टीएमसी, जनता दल (यूनाइटेड), समाजवादी पार्टी, जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ  इंडिया (माक्र्सवादी), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, विदुथलाई चिरुथिगल काची, केरल कांग्रेस (एम), राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल, अपना दल (कामेरावादी, पीपुल्स डेमोके्रटिक पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कडग़म, कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची, मनिथानेया मक्कल काची और केरल कांग्रेस (जोसेफ)।
20 दल दोनों ही गठबंधनों से दूर है
बीजू जनता दल, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारत राष्ट्र समिति, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, तेलुगु देशम पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, शिरोमणि अकाली दल, जनता दल (सेक्युलर), इंडियन नेशनल लोक दल, अम्मा मक्कल मुनेत्र कडग़म, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, केरल कांग्रेस (एम), मक्कल निधि मय्यम, सिक्किम डेमोके्रटिक फ्रंट, स्वाभिमानी पक्ष और तियोरा मोथा।
400 के पार कैसे होगी भाजपा
भाजपा कुल 418  सीटों पर चुनाव लड़ रही है इनमें से भाजपा ने 370 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है शेष सीटें उसने अपनी साथी पार्टियों के लिए छोड़ दी हैं। भाजपा 400 पार करने सीटों  खुद और सहयोगी दलों की मदद से जीतना चाहती है। सवाल यह है कि क्या वह जीत पाएगी? यह तो 4 जून को ही पता चल सकेगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » जबलपुर लोकसभा चुनाव-7– इस बार दो महागठबंधनों के बीच है चुनावी मुकाबला
best news portal development company in india

Top Headlines

एक और स्पा सेण्टर में पुलिस की दबिश, लगाया ताला : दो युवतियाँ और एक व्यक्ति को थाने लाये पूछ्ताछ के लिए

जबलपुर (जय लोक)। विजय नगर स्थित आदि प्लाजा में संचालित हो रहे स्पा सेंटर पर आज दोपहर को विजय नगर

Live Cricket