जबलपुर, (जयलोक)
हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी ने कहा कि जिला बार के नव निर्वाचित पदाधिकारी बार और बेंच के बीच समन्वय का आदर्श प्रस्तुत करें। वे जिला न्यायालय आडिटोरियम में आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी और प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश आलोक अवस्थी सहित अन्य मंचासीन थे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण किया गया। शपथ ग्रहण समारोह की विशेषता यह रही कि प्रत्येक नवीन पदाधिकारी गुलाबी पगड़ी से सुशोभित हो रहा था। स्वागत क्रम में सभी अतिथियों का भी गुलाबी पगड़ी का पुष्पाहार पहनाकर-पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसी के साथ जिला बार के नवीन अध्यक्ष अधिवक्ता मनीष मिश्रा, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, महिला उपाध्यक्ष ज्योति राय, सचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सह सचिव मनोज शिवहरे, कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, पुस्तकालय सचिव शैलेंद्र यादव और कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र दत्त, सुदीप सिंह सैनी, प्रशात नायक, अनुभव शर्मा, अर्जुन साहू, दुर्गेश मनाना, मनोज तिवारी ने शपथ ग्रहण की। इन सभी को मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संपूर्ण तिवारी, सहायक चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राजेश तिवारी व चुनाव समिति के अधिवक्ता तरुण रोहितास ने प्रमाण-पत्र प्रदान किए। स्वागत भाषण मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संपूर्ण तिवारी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला बार के पूर्व सचिव व सहायक चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राजेश तिवारी ने किया।
जानकी बैंड की सुमधुर प्रस्तुति ने बांधा समां- प्रारंभ में संस्कारधानी के नामवर जानकी बैंड द्वारा मां नर्मदा स्तुति की नयनाभिराम संगीतमयी प्रस्तुति से समां बांध दिया। खचाखच भरे आडिटोरियम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। चुनाव समिति के अधिवक्ता एनबी गुरूंग, सुरेंद्र त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, पीपी बुधौलिया, सीमा जयसवाल, पवन शर्मा, निजामुद्दीन, उमेश रावत, अर्पित तिवारी, बेबी रामटेके, मीना बेन, नीलम दत्त, मंजू वर्मा, नितिन शर्मा सहित अन्य का सहयोग था।