Download Our App

Home » Uncategorized » जबलपुर संभाग के लोस चुनाव का जिम्मा कैलाश विजयवर्गीय को मिला

जबलपुर संभाग के लोस चुनाव का जिम्मा कैलाश विजयवर्गीय को मिला

भाजपा के कलस्टर प्रभारियों की बैठक,सदानंद गोडबोले को बनाया संयोजक

जबलपुर (जयलोक)
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संभागवार वरिष्ठ नेताओं को क्लस्टर प्रभारी नियुक्त कर दिया है। लेकिन कल कलस्टर प्रभारियों के संभागों को बदल दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूर्व में सभी कलस्टर प्रभारियों को उनके ही क्षेत्र का जिम्मा सौंप दिया था। कल भोपाल में सभी क्लस्टर प्रभारियों की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ आयोजित हुई। इस बैठक में यह बात उभर कर सामने आई कि सभी कलस्टर प्रभारी उन्हीं के संभाग में बना दिये गये हैं। इसलिए संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सभी क्लस्टर प्रभारियों के संभागों बदल दिये हैं। अब जो बदलाव किया गया है उसके मुताबिक नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को जबलपुर संभाग का भाजपा का क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है। वहीं अभी तक जबलपुर संभाग के प्रभारी रहे मंत्री प्रहलाद पटेल को अब रीवा संभाग का प्रभार दिया गया है। जबलपुर जबलपुर संभाग के अभी तक कलस्टर प्रभारी रहे प्रहलाद पटेल ने जबलपुर संभाग में लोकसभा चुनाव के लिए संगठन स्तर पर तैयारी भी शुरू कर दी थी और हुए उन्होंने कई जिलों में संगठन स्तर पर बैठकें भी की थीं। जबलपुर जिले की भी वह बैठक  कर चुके हैं। अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को जबलपुर संभाग का क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है तो अब वे जबलपुर संभाग में नए सिरे से अपने काम की शुरुआत करेंगे।

 

 

जबलपुर लोकसभा के भाजपा संयोजक बने सदानंद गोडबोले-भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारीयों को तेज कर दिया है। जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले को संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा यह नियुक्ति की गई है। अनेक दशकों से चुनाव संचालन का जिम्मा उठा रहे सदानंद गोडबोले को इस बार लोकसभा चुनाव के लिए संगठन संयोजक की जिम्मेदारी सौंप गई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जबलपुर संभाग के लोस चुनाव का जिम्मा कैलाश विजयवर्गीय को मिला
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket