जबलपुर (जय लोक)। जिला अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों का मतदान कल शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। मतदान के पश्चात आज दोपहर 12 बजे मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से लाया गया, जिसके लिए 100 मतों के बंडल बनाए गए और अध्यक्ष पद गिनती प्रारंभ हुई। अध्यक्ष पद के लिए मनीष मिश्रा, नरेंद्र जैन, राजेश उपाध्याय, आरके सिंह सैनी के बीच मुकाबला है। १२ राउंड की गिनती 4:00 के करीब समाप्त हुई जिसके बाद अध्यक्ष पद चुनाव मैदान में उतरे मनीष मिश्रा से आगे थे।कल 25 राउंड की गिनती होना है। मुख्य चुनाव अधिकारी सम्पूर्ण तिवारी, उप मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश तिवारी ने बताया की पहले राउंड में 600 वोटों की गिनती की प्रारंभ की गई। कुल 2512 मातों की गिनती हेतु सहायक चुनाव अधिकारी एन बी गुरुंग, सुरेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप जैन, पी पी बुधौलिया, उमाशंकर रावत, अर्पित तिवारी, तरूण रोहितास, निजामुद्दीन, सीमा जयसवाल मत गणना कार्य में लगे हुए हैं। वहीं अध्यक्ष पद की मतगणना में आज दूसरे राउंड में मनीष मिश्रा आगे चल रहे हैं।
बनाए गए 52 केंद्रों में कुल 2 हजार 945 मतदाताओं में से 95 फीसदी से अधिक मतदाताओं लगभग 2 हजार 512 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ। पदाधिकारियों के लिए डाले गए वोटों की गिनती आज की जा रही है, जबकि कार्यकारिणी पदों के लिए डाले गए मतों की गणना कल होगी।
इनके बीच मुकाबला
जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद के लिये चार उम्मीदवार मैदान में है। जिसमें निर्वतमान अध्यक्ष आरके सिंह सैनी, मनीष मिश्रा, नरेन्द्र जैन व राजेश उपाध्याय के बीच मुकाबला है।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिये बसंत कुमार शर्मा, मनोज कुमार तिवारी, मुकेश कुमार अग्रवाल, प्रशांत कोहड़े, राकेश कुमार तिवारी, महिला उपाध्यक्ष के लिये ज्योति राय, सुनीता सूद गुप्ता, वर्षा तिवारी मैदान में है। इसके अलावा सचिव पद के लिए ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत तिवारी, राजकुमार यादव, सचिन गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, विकास पटेल व यतेन्द्र कुमार अवस्थी मैदान में उतरे है। सहसचिव पद के लिये अजय कुमार शुक्ला, अमित कुमार साहू, आनंद ज्योतिषी, देवेन्द्रनाथ पंकज, मनोज शिवहरे के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिये अजय दुबे, आशीष शर्मा, मनीष दुबे, सतेन्द्र कुमार काछी, विनोद विश्वकर्मा मैदान में है।
इसके अलावा पुस्तकालय सचिव के लिये आवेश कुमार पटेल, सुश्री ज्योति कुरील, किशन चौधरी, नीरज शुक्ला, प्रदीप कुमार परसाईं, शैलेन्द्र यादव व वीरेन्द्र कुमार पटेल मैदान में है। वहीं कार्यकारिणी 7 पदों के लिये 38 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हंै।

Author: Jai Lok