Download Our App

Home » जीवन शैली » धूमधाम से निकली माँ बग्लामुखी की शोभायात्रा

धूमधाम से निकली माँ बग्लामुखी की शोभायात्रा

जबलपुर(जय लोक)।

श्री बगलामुखी सिद्ध पीठ शंकराचार्य मठ सिविक सेंटर मढ़ाताल स्थित भगवती पीतांबरा मॉं बगलामुखी माता जी का भव्य-दिव्य पाटोत्सव आज मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य जी के निजी सचिव ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद की उपस्थिति में का ब्रह्मचारी चैतन्यानंद महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हो रहे हैं। प्रात: काल मंगल आरती के बाद सर्वप्रथम माँ भगवती का श्रृंगार, पूजन एवं कमल के पुष्पों से भगवती का सहस्त्रार्चन किया जा रहा है। तत्पश्चात् मध्यान्ह 12 बजे भगवती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उसके उपरान्त माँ पीतांबरा का महाप्रसाद(भण्डारा) वितरित किया गया। रात्रि में माँ भगवती पीतांबरा बगलामुखी माता जी के सहस्त्र नामों से द्राक्षार्चन, विशेष पूजन एवं पंच-महाआरती रात्रि 8 बजे की जाएगी। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर मालवीय चौक, सुपर मार्केट, लाडगंज थाना, बड़ा फुहारा, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, श्रीराम मंदिर होते हुए पुन: श्री बगलामुखी मंदिर प्रांगण में पहुँचकर शोभायात्रा का समापन होगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » धूमधाम से निकली माँ बग्लामुखी की शोभायात्रा
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket