Download Our App

Follow us

Home » अपराध » पुलिस से आगे निकला मुकुल, 57 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

पुलिस से आगे निकला मुकुल, 57 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

जबलपुर (जयलोक)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रेलवे मिलेनियम कालोनी में करीब 57 दिन पहले 15 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकुल सिंह को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी बड़ी चतुराई से अपनी लोकेशन बदल रहा है। एक 21 वर्ष का युवक पूरे पुलिस विभाग को बड़ी चतुराई से छका रहा है। हालांकि पुलिस के पास आरोपी को पकडऩे के लिए कोई रास्ता नहीं मिला तो अब पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस की मदद लेगी।
पुलिस ने पोस्टर तैयार किया है जिसे अन्य राज्यों की पुलिस को भेजा जाएगा। इस पोस्टर को इंटरनेट पर वायरल करने की तैयारियाँ भी की जा रही है। कहा जा रहा है कि आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार है और अब हुलिया भी बदल रहा है। पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली। सीसीटीव्ही फुटेज में उसका हुलिया भी बदला नजर आया। जबकि पुलिस जो पोस्टर जारी कर रही है वह पुराना है।
मिलेनियम कालोनी में रहने वाले जबलपुर रेल मंडल के कार्यालय अधीक्षक 52 वर्षीय राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 9 वर्षीय बेटे तनिष्क की 15 मार्च की सुबह उनके घर पर ही हत्या कर दी गई थी। वारदात में मुख्य आरोपी कालोनी में ही रहने वाले रेल संरक्षा विभाग के एक कार्यालय अधीक्षक का बेटा मुकुल सिंह है। वारदात के बाद आरोपी मुकुल अपने साथ मृतक राजकुमार की नाबालिग बेटी को भगा ले गया है। घटना के बाद से मृतक की बेटी हर जगह पर आरोपी के साथ ही देखी गई है।
पुलिस को उनके पुणे, कर्नाटक, गोवा, उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिली। लेकिन आरोपी इतना शातिर है कि वह जल्दी-जल्दी लोकेशन बदल रहा है। जब तक पुलिस उन्हें पकडऩे के लिए पहुंचती है, आरोपी अपना ठिकाना बदल लेता है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगी हुई है। जबलपुर पुलिस अब अन्य राज्यों की पुलिस से भी मदद लेकर आरोपी तक पहुँचने की जुगत लगा रही हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पुलिस से आगे निकला मुकुल, 57 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket