Download Our App

Follow us

Home » तकनीकी » अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट, मुंबई की उड़ान बंद

अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट, मुंबई की उड़ान बंद

इंडिगो एयरलाइंस ने फरवरी और मार्च के लिए रद्द की उड़ान

जबलपुर (जयलोक)
हवाई सफर करने वाले यात्रियों को जहां एक ओर स्पाईस जैट एयरलाइंस ने अहमदाबाद फ्लाइट को तोहफा दिया तो वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई की उड़ान को निरस्त कर दिया है। निजी एयरलाइंस कंपनी ने ऑनलाइन टिकिट बुकिंग से जबलपुर-मुंबई फ्लाईट का शेड्यूल हटा दिया है। जिसस अब मुंबई जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। इसके पहले भी कोरोना काल के दौरान इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन ने छोटे शहरों की उडऩों को रद्द कर दिया था।
स्पाईस जैट की अहमदाबाद के लिए के लिए नई फ्लाईट सेवा जल्द श्ुारू होने जा रही है। लेकिन इंडिगो एयरलाइंस ने इसी बीच यात्रियों को निराश कर दिया। जिसमें उसने मुंबई की फ्लाईट को रद्द कर दिया। इंडिगो ने ना सिर्फ फरवरी बल्कि मार्च के पूरे माह तक के लिए यह फ्लाईट को रद्द किया है। इसके पहले निजी कंपनी ने जबलपुर-मुंबई रूट पर बड़ा विमान एयरबस-320 उतारने की घोषणा की थी। इस विमान की टिकिट बुकिंग भी शुरू की गई। लेकिन कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से यह विमान भी रद्द कर दिया गया। इसके बाद इस उड़ान को दो तीन बार शुरू करने की योजना बनी लेकिन किसी कारणवश बार बार रद्द करना पड़ रहा है।
यात्री ना मिलने से हो रही निरस्त
कहा जा रहा है कि विमान को पर्याप्त यात्री ना मिलने के कारण ही फ्लाईटें निरस्त की जाती हैं। इससे सबसे ज्यादा उन यात्रियों को परेशानी होती है जो टिकिट तो बुक कर लेते हैं लेकिन अचानक ही फ्लाईट रद्द हो जाने से उन्हें परेशानी होती है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » तकनीकी » अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट, मुंबई की उड़ान बंद
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket