Download Our App

Home » राजनीति » अब अगले सप्ताह मेयर इन कौंसिल का गठन हो जाएगा

अब अगले सप्ताह मेयर इन कौंसिल का गठन हो जाएगा

भाजपा के पार्षद एमआईसी के सदस्य बनेंगे

जबलपुर (जयलोक)
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाने के पश्चात अब नगर निगम में पूरी तरह से भाजपा का कब्जा हो गया है। अब महापौर को भाजपा के पार्षदों को लेकर नयी मेयर इन काउंसिल का गठन करना है। भाजपा के पार्षदों की मेयर इन काउंसिल का गठन अगले सप्ताह में हो जाएगा।
मेयर इन कौंसिल में कौन-कौन भाजपा का पार्षद बनेगा इसकी सूची महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को नगर भाजपा के अध्यक्ष प्रभात साहू सौंप देंगे। मेयर इन कौंसिल के जो नाम तय होना हैं उन नामों को इस तरह से तय किया जाएगा कि शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिल जाए। मेयर इन काउंसिल के सदस्यों के चयन के लिए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की राय भी महत्वपूर्ण मानी जाएगी। वहीं भाजपा के विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे और इंदु तिवारी की पसंद के भी पार्षद मेयर इन काउंसिल में सदस्य बन सकते हैं।
एम आई सी में 10 सदस्य बनेंगे
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को अपनी जो नयी मेयर इन काउंसिल गठित करना है उसमें उन्हें भाजपा के 10 पार्षदों को सदस्य बनाना होगा। इन 10 सदस्यों में एक पार्षद अनुसूचित जाति या जनजाति का रहेगा। वहीं एक और सदस्य पिछड़ा वर्ग से बनेगा। एक महिला को भी मेयर इन काउंसिल में सदस्य बनाना अनिवार्य होगा। बाकी सदस्य सामान्य वर्ग के हो सकते हैं। लेकिन सामान्य वर्ग की संख्या का स्पष्ट निर्धारण नहीं है।
पिछले समय जब महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कांग्रेस के पार्षदों की मेयर इन काउंसिल गठित की थी तब उन्होंने 10 सदस्य में से चार महिला सदस्यों को मेयर इन काउंसिल का सदस्य बनाया था और 6 पुरुष पार्षद मेयर इन काउंसिल के सदस्य थे। इस बार महापौर भाजपा के पार्षदों की मेयर इन काउंसिल में कितने पुरुष और कितने महिला सदस्य बनाते हैं यह मेयर इन काउंसिल के गठन के समय स्पष्ट हो जाएगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » अब अगले सप्ताह मेयर इन कौंसिल का गठन हो जाएगा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket