Download Our App

Home » राजनीति » सडक़ ना बनाने पर पनागर के एक बूथ में चुनाव बहिष्कार का असर, 2 प्रतिशत हुआ मतदान : वहीं पनागर के एक अन्य बूथ में सर्वाधिक 90 प्रतिशत हुआ मतदान

सडक़ ना बनाने पर पनागर के एक बूथ में चुनाव बहिष्कार का असर, 2 प्रतिशत हुआ मतदान : वहीं पनागर के एक अन्य बूथ में सर्वाधिक 90 प्रतिशत हुआ मतदान

वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने से अटका सडक़ का निर्माण

जबलपुर (जयलोक)
लोकसभा चुनाव के लिए जबलपुर में बनाए गए 2139 मतदान केंद्रों के आंकड़े सामने आ चुके है। इन सभी मतदान केन्द्रों में से सर्वाधिक मतदान भी पनागर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले केंद्र क्रमांक 245 छतरपुर में हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान भी पनागर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले धरहर केंद्र में हुआ है। यहां पर केवल 2 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया है। इसके पीछे की वजह यह बताई जाती है कि यहां पर एक सडक़ निर्माण को लेकर लंबे अरसे से क्षेत्रीय निवासियों द्वारा माँग की जा रही है और सडक़ का निर्माण सरकारी प्रक्रिया में अटककर नहीं हो पाया है। इस माँग को लेकर इस चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान क्षेत्रीय लोगों द्वारा पूर्व में किया गया था। इस बहिष्कार का असर भी नजर आया है। कल 817 मतदाताओं वाले इस केंद्र में केवल 17 मतदाताओं ने ही वोट डाले हैं। यह एक नई परिपाटी की शुरुआत है। विकास न होने के मुद्दों पर न केवल जबलपुर में बल्कि अन्य शहरों में भी इस प्रकार की खबरें सामने आती है कि लोग आम चुनाव का बहिष्कार कर दें। लेकिन बहिष्कार में इतना असर कम ही नजर आता है कि केवल दो प्रतिशत ही मतदान दर्ज हो। यह सरकारी व्यवस्था को सुधारने के लिए एक चेतावनी जैसा आगाज है।दूसरी और पनागर विधानसभा क्षेत्र के ही मतदान केंद्र क्रमांक 245 छतरपुर में पूरे जिले में सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है। यहां पर 517 मतदाताओं में से 463 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया है। लगभग 90 प्रतिशत लोगों ने मतदान के प्रति जागरूकता दिखाई है।सडक़ निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन की बात सामने आई और चुनाव बहिष्कार तक मामला पहुँचा उस सडक़ के बारे में यह बताया जा रहा है किशासकीय विभागों की आपसी खींचतान के चक्कर में एनओसी ना मिलने के कारण इसका निर्माण कार्य रुका हुआ है। शासकीय विभागों के बीच जारी इस आपसी खींचतान के परिणाम कई बार बड़े ओवर ब्रिज, पुलों और फ्लाई ओवर तक के निर्माण में बाधा पैदा कर देते हैं।  लेकिन इस घटना से यह बात स्पष्ट होती है कि अब लोग विकास को लेकर सजग हो गए हैं समय पर विकास कार्य पूर्ण नहीं होते तो लोग विरोध भी करते हैं और चुनाव का बहिष्कार भी करते हैं इस बार इस मामले में चुनाव के बहिष्कार के बाद हुए केवल दो प्रतिशत मतदान ने सभी को चौंका दिया है।

इनका कहना है

धरहर में चारों तरफ की सडक़ बन चुकी है। सिर्फ 900 मीटर के लिये वन विभाग की एनओसी नहीं मिल रही है। उसके लिए प्रयास जारी हैं। जल्द ही इसका निर्माण भी पूरा हो जाएगा। -इंदु तिवारी, विधायक पनागर

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » सडक़ ना बनाने पर पनागर के एक बूथ में चुनाव बहिष्कार का असर, 2 प्रतिशत हुआ मतदान : वहीं पनागर के एक अन्य बूथ में सर्वाधिक 90 प्रतिशत हुआ मतदान
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket