Download Our App

Follow us

Home » अपराध » केएफसी के नाम पर 46 लाख की धोखाधड़ी प्रकरण में ठंडी पड़ी पुलिस,महिनों बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को पकडऩे में नहीं दिख रही रुचि

केएफसी के नाम पर 46 लाख की धोखाधड़ी प्रकरण में ठंडी पड़ी पुलिस,महिनों बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को पकडऩे में नहीं दिख रही रुचि

                                      बड़े व्यापारी के साथ हुई थी धोखाधड़ी

जबलपुर (जयलोक)। चार माह पूर्व शहर के बड़े व्यापारी महेश केमतानी के पुत्र के साथ की गई 46 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भी भेज दिया है।
लेकिन मुख्य आरोपी आज भी फरार है और पुलिस की गिरफ्त से दूर है। ठगी के रुपए भी बरामद नहीं हुए हैं और मुख्य आरोपी आराम से फरारी काट रहा है। समय बीत जाने के कारण पुलिस ने भी इस बड़े धोखाधड़ी के प्रकरण में रुचि दिखाना कम कर दिया है जिसका फायदा फरार आरोपी को प्राप्त हो रहा है।
वहीं ठगी के संबंध में पुलिस को दस्तावेज भी मिले हैं जिनमें शिकायकर्ता  व्यापारी महेश केमतानी, स्पर्श केमतानी ने राशि ट्रांसफर की थी। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद भी ठगी की राशि बरामद नहीं की गई है। ना हीं उसके साथियों को पकडऩे में विशेष रुचि दिखाई गई।
इस संबंध में मदन महल थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे का कहना है कि राशि ट्रांसफर से संबंधित दस्तावेज आरोपी के पास से बरामद कर लिए गए हैं। लेकिन शिकायतकर्ता को इसके लिए कोर्ट जाना होगा जहां संबंधित दस्तावेज दिखाकर उन्हें राशि वापस लेने के लिए आवेदन करना होगा। जबकि पीडि़त पक्ष पुलिस को यह बता चुका है की मुख्य आरोपी जिसने धोखाधड़ी की है बिना उसके पकड़े राशि की बरामदगी संभव नहीं है।
ये है पूरा मामला
मल्टीनेशनल कंपनी केएफसी के आउटलेट के नाम पर सोशल मीडिया के माध्यम से केमतानी गु्रप के डायरेक्टर की किसी व्यक्ति से बात चल रही थी। केएफसी के आउटलेट के नाम पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ऑनलाइन रूप से अलग अलग राशि के रूप में तकरीबन 46 लाख रुपए से अधिक की राशि एक अकाउंट में जमा करवा लिए गए।
जब आउटलेट संबंधी दस्तावेज नहीं मिले तो महेश केमतानी के पुत्र स्पर्श केमतानी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। वहीं जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत मदन महल थाने में की गई। पूरा मामला ऑनलाइन ठगी का था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाही करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
इनका कहना है
इस मामले की विचेना चल रही है। इस मामले में सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया था वहीं मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने टीम भी लगाई गई है। पैसा आरोपियों ने एकाउंट से निकाल लिया था इसलिए पैसा बरामद नहीं किया जा सका है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पैसे के संबंध में और जानकारी मिल सकेगी।
                                                                                                                                                         समर वर्मा, एएसपी

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » केएफसी के नाम पर 46 लाख की धोखाधड़ी प्रकरण में ठंडी पड़ी पुलिस,महिनों बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को पकडऩे में नहीं दिख रही रुचि
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket