जबलपुर (जयलोक)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में बंदियों की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं क्रीडा प्रतियोगिता समापन समारोह का आयोजन कल किया जायेगा।
केन्द्रीय जेल जबलपुर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस 2 बार परिरुद्ध रहे है तथा नेताजी का जबलपुर से विशेष संबंध होने के नाते एवं जबलपुर जेल में ही परिरूद्ध होने से इस जेल का नाम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर रखा गया है। इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष 2& जनवरी को नेताजी के जन्मोत्सव को मनाया जाता है तथा बंदियों के बीच विभिन्न सांस्कृतिक एवं क्रीडा प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है। नेताजी की 127 वीं जयंती पर मुख्य अतिथि जिला दण्डाधिकारी दीपक कुमार सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में प्रात: 10.&0 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। अतिथियों द्वारा नेताजी की शयन पटिट्का पर पुष्पांजली अर्पित की जाएगी उसके बाद नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड का अवलोकन करने के बाद नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जायेगा। कार्यक्रम में पुरूष एवं महिला बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अतिसुन्दर प्रस्तुति तथा योगा एवं लोकनृत्य राई एवं गेडी नृत्य की भी प्रस्तुतियाँ बंदियों द्वारा दी जायेगी। कार्यक्रम के अंत में क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बंदियों को पुरस्कार, प्रशंसा पत्र वितरित किये जायेगें, साथ ही जेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी को प्रशंसा पत्र भी वितरित किये जायेंगे।
