Download Our App

Home » अपराध » पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में खुद को लगा ली आग, मची अफरातफरी

पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में खुद को लगा ली आग, मची अफरातफरी 

जय लोक। अपनी सुनवाई न होने से परेशान एक शख्स ने आज आत्मघाती कदम उठा लिया। उत्तर प्रदेश जनपद शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे एक युवक ने अपने वाहन चोरी के संबंध में पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए और उसकी बात को अनसुना करने से नाराज होकर खुद को आग लगा ली। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अफरा तफरी मच गई और वहां मौजूद पुलिस जवान और पुलिस अधिकारी जल रहे व्यक्ति की आग बुझाने में जुट गए। जनपद शाहजहाँपुर निवासी ताहिर के पास आजीविका का एकमात्र साधन था, उसकी पिकअप गाड़ी। बीते दिनों वो चोरी हो गई, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह चौकी-थाने भटककर थक चुका था। आज वह पुलिस अधीक्षक के दफ़्तर पहुँचा और अनसुनी का आरोप लगाते हुए ख़ुद को आग के हवाले कर दिया। सूत्रों के अनुसार इस दौरान उसके बीवी बच्चे भी साथ थे। ताहिर के छोटे छोटे बच्चे पीने के पानी की बोतल से अपने जल रहे पिता की आग भुझाने के लिए पानी डाल रहे थे। घायल ताहिर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में खुद को लगा ली आग, मची अफरातफरी

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket