Download Our App

Home » जीवन शैली » तमरहाई स्कूल अब बनेगा सीएम राइज स्कूल

तमरहाई स्कूल अब बनेगा सीएम राइज स्कूल

विधानसभा में शिक्षा मंत्री का जवाब

जबलपुर (जयलोक)। उत्तर विधानसभा के अंतर्गत दमोहनाका चौक पर स्थित तमरहाई स्कूल को अब सीएम राइज स्कूल में सम्मिलित कर उसका उन्नयन किया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे द्वारा सीएम राइज स्कूल के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे विधायक के प्रयासों के फलस्वरूप शिक्षा मंत्री ने सीएम राइज हेतु स्वीकृति दी है।
विधायक अभिलाष पांडे ने विधानसभा में प्रश्न उठाते हुए कहा कि विभागीय मंत्री एवं विभागीय प्रमुख सचिव को प्रेषित पत्र क्रमांक क्रमश: 45 एवं 49 दिनांक 15 जनवरी 2024 में प्रस्तावित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तमरहाई जिला जबलपुर का उन्नयन कर सीएम राइज स्कूल बनाने हेतु पत्र लिखा है। प्रश्न के फलस्वरूप विभागीय मंत्री उदय प्रताप सिंह ने उत्तर देते हुए कहा कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमरहाई को द्वितीय चरण में सीएम राइज स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु मंत्री परिषद में अनुमोदन प्राप्त किया जा चुका है जिसके अंतर्गत अब तमरहाई स्कूल दमोहनाका जबलपुर को सीएम राइज स्कूल बनाया जाएगा।
विधायक अभिलाष पांडे ने बताया कि इस कार्य की निर्माण लागत लगभग 35 करोड़ होगी। सीएम राइज स्कूल की सौगात मिलने पर विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि उत्तर मध्य विधानसभा का पूर्ण विकास करना ही हमारा संकल्प एवं लक्ष्य है फलस्वरुप आज उत्तर विधानसभा को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है जिसके अंतर्गत अब तमरहाई स्कूल दमोहनाका में सीएम राइज स्कूल विकसित होगा, जिसके अंतर्गत स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य किए जायेंगे शिक्षा की गतिविधियों का आधुनिकीकरण किया जाएगा जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा। विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने सीएम राइज की सौगात मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » तमरहाई स्कूल अब बनेगा सीएम राइज स्कूल
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket