जबलपुर (जयलोक)
जबलपुर इंजीनियरिंग महाविद्यालय में आयोजित टीईडी जैक टॉस्क का प्रथम दिवस कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक ईश्वरदास रोहाणी विधायक और वक्ता डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. पीके झिंगें ने अपने विचार व्यक्त किए, साथ ही विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने छात्रों का संबोधन किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा महाविद्यालय में किसी भी प्रकार की मदद एवं समस्याओं के निवारण के लिए वे सदैव खड़े रहेंगे और समस्त विभागाध्यक्षों ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य के साथ टीईडी टॉक की शुरुआत हुई, जिसमें प्रथम वक्ता डॉक्टर सुधीर कुमार मिश्रा थे। जिनका संपूर्ण टीईडी टॉक छात्रों को उनके जीवन की प्रमुख समस्याओं को अधिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सुलझाने के विषय पर केंद्रित था। उनके द्वारा प्रदान किया गया दृष्टिकोण किसी भी समस्या को कई हिस्सों में तोडऩा और फिर सबसे प्रभावी समाधान के साथ समस्याओं पर विजय प्राप्त करने का प्रयास करना था। इसके उपरांत मिस्टर ध्यानु दास जो एक प्रसिद्ध व्यवसायी है उन्होंने अपना एक शानदार वक्तव्य दिया। उन्होंने किसी भी व्यवसाय में समय और मार्गदर्शन के महत्व के बारे में व्याख्यान दिया। अंत में एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें छात्रों की अलग-अलग टुकडिय़ों ने नृत्य के भिन्न भिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किए।
