Download Our App

Home » अपराध » महिला और उसके बच्चे को तहसीलदार ने पीटा

महिला और उसके बच्चे को तहसीलदार ने पीटा

जबलपुर (जयलोक)। गरीबों की सहायता के लिए सरकार द्वारा बनवाया जा रहा राशन कार्ड अब गरीबों के लिए ही मुसीबत बनता जा रहा है। राशन बनाने में आ रही अड़चनों को लेकर जब गरीब तबके के लोग प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुँचते हैं तो उनके साथ बदसलूकी की जाती है। ताजा मामला शहपुरा थाना क्षेत्र में सामने आया है जहाँ एक महिला, उसके पति और उसके बेटे को तहसीलदार ने पीट दिया। रमखिरिया निवासी बालकृष्ण बर्मन ने बताया कि वह अपनी पत्नि पूजा और डेढ़़ साल के बच्चे को लेकर शहपुरा तहसीलदार कार्यालय राशन कार्ड बनवाने पहुंचा था। महिला पूजा बर्मन ने तहसीलदार रविन्द्र पटेल को बताया की वह पिछले चार साल से राशन कार्ड बनवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रही है। इसी बात को लेकर तहसीलदार ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं तहसीलदार का आरोप है कि महिला वीडियो बना रही थी और हंगामा मचा रही थी। जिसको लेकर यह पूरा विवाद हुआ।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » महिला और उसके बच्चे को तहसीलदार ने पीटा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket