जबलपुर (जयलोक)
जिले में गेहूं की खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। धान की खरीदी के समय जिस प्रकार की घोटालेबाजी, अनियमितता सामने आईं थीं उसके बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना ने गेहूं खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की गफलतबाजी ना हो सके इस बात को ध्यान में रखकर हर व्यवस्था की समीक्षा की थी और एक पूरी व्यवस्था का निर्धारण पहले से ही कर दिया गया था। कलेक्टर दीपक सक्सेना अधीनस्थ अधिकारियों के साथ आकस्मिक छापेमार शैली में जाँच करने के लिए शहपुरा के पास स्थित एक वेयरहाउस में पहुँच गए। यहां पर कई बिंदु पर जाँच पड़ताल की गई इसके बाद खरीदी केंद्र घंसौर का भी औचक निरीक्षण करने कलेक्टर पहुँच गए।
पाटन के पास स्थित एक अमित स्टोरेज वेयरहाउस में स्टॉक से अधिक गेहूँ खरीदी पाई गई। चालान जारी किए स्टॉक से अधिक वेयरहाउस में गेहूँ रखा गया था। संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक नदीमा सिरी एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी संजय खरे ने इस केंद्र पर छापा मारा। कई गड़बडिय़ाँ पाई गई। इसके बाद समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, वेयरहाउस मैनेजर और गोदाम प्रभारी के खिलाफ प्रकरण बनाया गया। कलेक्टर दीपक सक्सेना का स्पष्ट कहना है कि गेहूं खरीदी केंद्रों की इसी प्रकार से आकस्मिक छापेमारी और जाँच की जाएगी, शासन ने पूर्व से एक व्यवस्था निश्चित की है, उसके अनुसार नियम कानून बनाए गए हैं, उसका पालन सभी को अनिवार्य रूप से करना है। प्रशासन ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि व्यवस्था का पालन होगा तो किसान परेशान नहीं होंगे और ना ही वेयरहाउस संचालकों से लेकर केंद्र की समितियां को कोई परेशानी होगी। सभी को बनाए गए नियम पालन करना होंगे। गेहूं खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की गफलतबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर ने वेयरहाउस और खरीदी केंद्रों के संबंध किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों का पालन न करने की स्थिति में सीधे इसकी शिकायत प्रशासन से करने के लिए कहा है। सूचना मिलते ही संबंधित शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अपने-अपने क्षेत्र में तैनात की गई टीमों को भी गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर सभी नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
गेहूँ खरीदी केद्रों में आकस्मिक होगी छापेमारी जाँच गफलतबाजी नहीं होगी बर्दाश्त-कलेक्टर सक्सेना : कल बना गेहूँ खरीदी केन्द्र और वेयर हाऊस कर्मियों पर प्रकरण
Post Views: 444
RELATED LATEST NEWS
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध
September 7, 2024
7:32 pm
त्यौहारों में डी जे ना बजाने की सहमति क्या बनी रहेगी कागजों पर
September 7, 2024
7:30 pm
Top Headlines
देश में सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा ने मारी बाजी
September 7, 2024
7:34 pm
भोपाल (जयलोक) विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य साधने के बाद मप्र भाजपा अब सदस्यता अभियान में जुट
देश में सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा ने मारी बाजी
September 7, 2024
7:34 pm
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध
September 7, 2024
7:32 pm
त्यौहारों में डी जे ना बजाने की सहमति क्या बनी रहेगी कागजों पर
September 7, 2024
7:30 pm
दैनिक जयलोक हुआ सम्मानित
September 7, 2024
6:59 pm