Download Our App

Home » राजनीति » इस बार मध्य प्रदेश से कांग्रेस को क्लीन स्वीप कर देंगे- मोहन यादव..विधायक रोहाणी और महिला मोर्चा अध्यक्ष के घर भी गए मुख्य मंत्री

इस बार मध्य प्रदेश से कांग्रेस  को क्लीन स्वीप कर देंगे- मोहन यादव..विधायक रोहाणी और महिला मोर्चा अध्यक्ष के घर भी गए मुख्य मंत्री

भाजपा और मोदी सरकार को मिल रहा भरपूर

समर्थन, कांग्रेस को नहीं मिल रहे प्रत्याशी

जबलपुर (जयलोक)
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नगर प्रवास पर कल जबलपुर आए थे बरगी में आयोजित हुए रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर नया नगर बरगी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। देर रात्रि उन्होंने सर्किट हाउस में विश्राम किया और सुबह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जबलपुर में कहा कि इस बार कांग्रेस को मध्य प्रदेश से क्लीन स्वीप कर देंगे।

विधायक रोहाणी के निवास पर किया पत्रकारों को संबोधित
इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव में जनता का भरपूर प्रेम भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जैसा कि हमारा लक्ष्य 2014 में हमने मध्य प्रदेश की 27 सीटें जीती, 2019 में 28 सीटें भाजपा को मिली। अब इस बार 2024 के चुनाव में मध्य प्रदेश की पूरी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज कर कांग्रेस को मध्य प्रदेश से लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप कर देगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की इतनी बुरी हालत हो रही है कि उन्हें चुनाव लडऩे के लिए प्रत्याशी नहीं मिल पा रहे हैं। हर बड़े महानगर में यही स्थिति है।
वर्तमान में पूरे देश में केंद्र सरकार के काम और पूरे विश्व में हिंदुस्तान की अच्छी छवि के कारण नरेंद्र मोदी के पक्ष में वह लहर चल रही है कि कांग्रेस को चुनाव लडऩे के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 10 दिन पहले लगभग सभी प्रत्याशियों को घोषित कर दिया था और वे जनता के बीच जाकर कर भी कर रहे हैं, अपनी बात भी रख रहे हैं। दूसरी और कांग्रेस की स्थिति इतनी खराब है कि प्रदेश के सभी बड़े शहरों और महानगरों से उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने दी रोहाणी परिवार में नव दंपति को बधाई
जबलपुर (जयलोक)
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज सुबह विधायक अशोक रोहाणी के निवास स्थान पर पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने घर के आंगन में बने मंदिर में शीर्ष झुकाकर प्रणाम किया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुछ समय पूर्व ही अशोक रोहाणी के भतीजे और उनकी बहू को नव दांपत्य जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं प्रेषित की।
महिला मोर्चा अध्यक्ष के घर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुँचे मुख्यमंत्री
जबलपुर (जयलोक)
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर के अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव के पति का कल स्वर्गवास हो गया था। मुख्यमंत्री को जब इस बात की जानकारी लगी तो वे भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी श्रीमती रूपा राव के निवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुँचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे दुख की घड़ी में पूरी भाजपा परिवार के रूप में आपके साथ खड़ी है और हमेशा रहेगी। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह बेहद दुख के क्षण है लेकिन नियति के खिलाफ  जाकर किसी की नहीं चली है ईश्वर के इस फैसले को हमें स्वीकार करना होगा और इस दुख की घड़ी का सामना करना होगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » इस बार मध्य प्रदेश से कांग्रेस को क्लीन स्वीप कर देंगे- मोहन यादव..विधायक रोहाणी और महिला मोर्चा अध्यक्ष के घर भी गए मुख्य मंत्री
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket