Download Our App

Home » भारत » कल मेट्रो हॉस्पिटल में दिल की बीमारी से पीडि़त बच्चों के लिए लगेगा स्वास्थ्य शिविर

कल मेट्रो हॉस्पिटल में दिल की बीमारी से पीडि़त बच्चों के लिए लगेगा स्वास्थ्य शिविर

जबलपुर (जयलोक)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम के अंतर्गत दमोह नाका स्थित मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में कल शनिवार को प्रात: 9 बजे से नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे ऐसे बच्चे जिन्हे जन्म से ही दिल की बीमारी जैसे दिल में छेद, या दिल की बनावट सही ना होना, इन सभी बीमारियों के लिए मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में मेट्रो हार्ट के बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के एल उमामहेश्वर, सर्जन डॉक्टर सुदीप चौधरी एवं बेहोशी के डॉक्टर सुनील जैन एवं उनकी पूरी टीम से नि:शुल्क परामर्श ले सकते हैं। मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में जन्म जात दिल की बीमारी का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम के अंतर्गत शासन से अनुबंधित नि: शुल्क ऑपरेशन किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत लगभग 1000 से अधिक बच्चों का नि: शुल्क एवं सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो चुके है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » कल मेट्रो हॉस्पिटल में दिल की बीमारी से पीडि़त बच्चों के लिए लगेगा स्वास्थ्य शिविर