Download Our App

Home » Uncategorized » श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी 22 की मौत ,40 डूबे, कई लापता

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी 22 की मौत ,40 डूबे, कई लापता

कासगंज। उत्तरप्रदेश के कासगंज में शनिवार को बड़ा सडक़ हादसा हुआ है। पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह लगभग 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसके नीचे ज्यादातर श्रद्धालु दब गए। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तालाब से लोगों को बाहर निकाला। ईएमएस को प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में 22 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। मृतकों में आठ महिलाएं और साथ बच्चे शामिल हैं। मृतकों में एक एक परिवार के कई कई लोग शामिल हैं। कई गंभीर घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है और कुछ को रेफर किया गया है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा तफरी मची हुई है। डीएम, एसपी, प्रशासनिक अमला सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। मौके पर चीख-पुकार मची हुई है। एंबुलेंस से जो अन्य घायल जिला अस्पताल लाए गए हैं उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका बनी हुई है। स्थिति गंभीर है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सात बच्चे और आठ महिला पटियाली के सीएचसी पर मृतक घोषित किए गए हैं। इस दर्दनाक हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुआवजा का ऐलान, 2 मंत्री घटनास्थल पर जाएंगे
सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने को कहा है।
एसपी बोलीं- तालाब में 2 से 3 बार लोगों को तलाशा
अपर्णा कौशिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे। सभी लोगों को बाहर निकाला गया है। कुछ लोगों के अंदर होने की जानकारी मिल रही है। उनकी भी तलाश की जा रही है। तालाब को 2-3 बार चेक करवाया गया है। अभी भी तलाश जारी है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम को बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिया गया है।
ग्रामीणों ने कहा- हमे जो भी दिखा, उसको खींचकर निकाला
मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने बताया- हम लोग तालाब के पास खड़े हुए थे, तभी अचानक से ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज स्पीड में आते हुए दिखी। ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होते हुए तालाब में चली गई। जिसमें से ट्रैक्टर-ट्रॉली के किनारे खड़े लोग, तो छिटक कर पानी में गिरे। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे लोग पानी के अंदर चले गए। कई तो ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर हम लोग दौडक़र मौके पर पहुंचे। दूसरे ग्रामीणों को भी मौके पर बुलाया। हम लोगों को जो भी दिखा, उसको खींचकर बाहर निकाला। हम लोग बस ये चाह रहे थे कि ज्यादा से ज्यादा लोग पानी से बाहर आ जाए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोश हुए लोगों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी 22 की मौत ,40 डूबे, कई लापता
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket