Download Our App

Home » जबलपुर » आयुक्त की मेहनत से आईं एक और उपलब्धि जबलपुर के खाते में, सी.एम. हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में नगर निगम जबलपुर आया अव्वल, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के बाद ही अधिकांश प्रकरणों का किया गया निराकरण – निगमायुक्त अहिरवार

आयुक्त की मेहनत से आईं एक और उपलब्धि जबलपुर के खाते में, सी.एम. हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में नगर निगम जबलपुर आया अव्वल, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के बाद ही अधिकांश प्रकरणों का किया गया निराकरण – निगमायुक्त अहिरवार

जबलपुर (जयलोक)। शासन की मंशा अनुरूप और मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए भरसक प्रयास कर रहे है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के सतत् प्रयास एवं मॉनिटरिंग के परिणाम आज सामने आए । आयुक्त की मेहनत के कारण जबलपुर को एक और उपलब्धि हासिल हुई है।

सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से नगर निगम को प्राप्त अधिकांश शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर नगर निगम ने वेटेज स्कोर के आधार पर 98.58 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में जबलपुर नगर निगम अव्वल आया है।  नगर निगम द्वारा कुल 3 हजार 5 सौ 39 शिकायतों में से लगभग 59.34 प्रतिशत शिकायतों का शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर उनकी संतुष्टि के उपरांत निराकरण कराया गया है।

नगर निगम को इसके लिए मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी ग्रेडिंग लिस्ट में प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त करते हुए ए ग्रेड प्राप्त किया है। इस प्रकार नगर निगम जबलपुर के द्वारा अधिकतम प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक एवं साकारात्मक निराकरण किया गया। सी.एम. हेल्प लाइन की प्रभारी तथा सहायक आयुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन स्तर पर प्रतिमाह नगर निगम के कार्यो की ग्रेडिंग जारी की जाती है। जिसके अंतर्गत माह अक्टूबर 2025 की ग्रेडिंग जारी हुई है, जिसमें जबलपुर को ए ग्रेड और प्रदेश के सभी नगर निगमों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह निगम के लिए बड़ी उपलब्धि है।अब आगे भी इसी प्रकार रैंकिंग बनाए रखने की दिशा में टीम भावना से मेहनत करेगें।

 

माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर किया हमला, दो को कुचला, एक की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » आयुक्त की मेहनत से आईं एक और उपलब्धि जबलपुर के खाते में, सी.एम. हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में नगर निगम जबलपुर आया अव्वल, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के बाद ही अधिकांश प्रकरणों का किया गया निराकरण – निगमायुक्त अहिरवार
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket