Download Our App

Home » News » 50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर

जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के तहत 13 से 15 मार्च तक रोटरी राहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन शहडोल में किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन प्रात: 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित हो रहा है।
यह विशाल आयोजन राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे विवेक कृष्ण तंखा के नेतृत्व में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब शहडोल, मंडला मैकल एवं जबलपुर, राजकुंवर तखवा फाउंडेशन तथा राहत के संयुक्त तत्वावधान में, चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, भोपाल तथा स्वास्थ्य विभाग म.प्र. शासन के सहयोग से किया जा रहा है।श्री तन्खा ने शिविर के दौरान बताया कि यह शिविर शहडोल संभाग में दूसरी बार आयोजित किया गया है। इसके पूर्व 2016 में भी स्वास्थ शिविर आयोजित किया गया था जिसमें 50 हजार से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिला। वहीं अब दूसरी बार इस स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में देश-विदेश के ख्याति प्राप्त सुपर स्पेशियलिस्ट चिकित्सकों द्वारा आधुनिक तकनीक से विभिन्न गंभीर एवं सामान्य रोगों का नि:शुल्क उपचार एवं ऑपरेशन किए जाएंगे।उपलब्ध सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं- कैंसर, हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, छाती एवं श्वास रोग, शिशु रोग, किडनी एवं मूत्र रोग, चमज़् रोग, मानसिक रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग, दंत रोग, घुटना रोग, कृत्रिम गर्भाधान परामर्श, कटे-फटे होंठ एवं तालु उपचार तथा मूक-बधिर बच्चों की जांच सहित अनेक विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं।

विशेष सुविधाएं- श्री तन्खा ने बताया कि शिविर में प्लास्टिक सर्जरी, लैप्रोस्कोपिक पद्धति से पथरी एवं हर्निया ऑपरेशन, हाइड्रोसील, पाइल्स एवं स्त्रीरोग संबंधी ऑपरेशन भी नि:शुल्क किए जा रहे हैं। जटिल रोगियों को आवश्यकता अनुसार शिविर स्थल से चिरायु अस्पताल, भोपाल तक नि:शुल्क लाने-ले जाने की व्यवस्था रहेगी। आवास, भोजन, जांच, ऑपरेशन एवं दवाइयों की संपूर्ण सुविधा उपलब्ध हैं।

विशेष जांच सुविधाएं- श्री तन्खा ने बताया कि शिविर में डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राी, ईसीजी, आंखों की जांच, डायबिटीज जांच एवं फेफड़ों की कार्यक्षमता परीक्षण शिविर में उपलब्ध हैं।

 

गैस की किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान से जल्द भारत पहुँचेंगे गैस के दो जहाज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!