Download Our App

Home » दुनिया » किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार पर किया प्रहार, चिडिय़ा चुग गई खेत की झांकी के साथ पहुँचे कांग्रेस विधायक

किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार पर किया प्रहार, चिडिय़ा चुग गई खेत की झांकी के साथ पहुँचे कांग्रेस विधायक

भोपाल (जय लोक)। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक दल ने किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ व्यापक और आक्रामक प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में चिडिय़ा चुग गई खेत की सांकेतिक झांकी के साथ मार्च निकाला, जिसके माध्यम से उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की विफलताओं ने किसानों की मेहनत और फसल दोनों को चौपट कर दिया है।
किसान हर मोर्चे पर परेशान, सरकार सिर्फ वादों तक सीमित
प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश का किसान खाद से लेकर खरीदी के उचित मूल्य और प्राकृतिक आपदाओं के मुआवज़े तक हर स्तर पर परेशान है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता बार-बार सरकारी दफ्तरों में चक्कर काट रहा है, लेकिन सत्ता पक्ष केवल भावांतर और योजनाओं के खोखले दावे दोहराता रहा। सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा नहीं कर पाई भाजपा सरकार रूपी चिडिय़ा किसानों के खेत पहले ही साफ कर चुकी है। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन सरकार मुआवज़ा देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में उचित दाम नहीं मिल रहे और खाद की किल्लत बदस्तूर जारी है। किसान मजबूर है, लेकिन सरकार उसकी पुकार सुनने को तैयार नहीं, बरैया ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आवाज सुना ही नहीं चाहती है। पूरे प्रदेश के किसान परेशान है।
एमएसपी और खाद संकट पर उठाए सवाल
कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा कि प्रदेश भर में किसानों को समर्थन मूल्य एमएसपी नहीं मिल पा रहा है और खाद का संकट लगातार गहरा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की बुवाई और खरीफ-रबी दोनों फसलें प्रभावित हो रही हैं, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर उदासीन बनी हुई है।
तख्तियों और झांकियों के साथ सदन की चौखट पर विरोध
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने खेतों में खराब फसल की स्थिति दर्शाती तख्तियां भी दिखाईं, जिससे किसानों की वास्तविक दशा को सामने रखा गया। कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा सरकार की असफल कृषि नीतियों ने किसानों को कर्ज, नुकसान और असुरक्षा के चक्र में धकेल दिया है।

 

किसानों के हित में कार्य कर रही प्रदेश सरकार-अभिलाष पांडे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार पर किया प्रहार, चिडिय़ा चुग गई खेत की झांकी के साथ पहुँचे कांग्रेस विधायक
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket