Download Our App

Home » दुनिया » घना कोहरा रोक रहा ट्रेनों की रफ्तार, 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

घना कोहरा रोक रहा ट्रेनों की रफ्तार, 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

नई दिल्ली। उत्तर भारत में घने कोहरे छाया हुआ है। विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनें लेट चल रही हैं। दिल्ली की ओर आने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। इनमें कुछ ट्रेनें डायवर्ट भी की गई हैं। ट्रेनें छह घंटे से ज्यादा समय की देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। यात्री परेशानी से बचने लिस्ट देखकर ही घर से निकलें। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक रात में घना कोहरा रहा। इस वजह से कई जगह विजीबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही और देरी से चली। यात्रियों की सुरक्षा रेलवे के लिए प्राथमिकता है। इस वजह से ट्रेनें धीरे धीरे चल रही हैं.
लेट चलने वाली ट्रेनों में 12451 श्रम शक्ति एक्सप्रेस, 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस, 12427 राजधानी एक्सप्रेस, 22437 प्रयागराज-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, 15658 ब्रह्मपुत्र मेल, 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस, 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस, 12225 कैफियत एक्सप्रेस, 12559 शिव गंगा एक्सप्रेस, 12393 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12281 दु्रंतो एक्सप्रेस, 14049 गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस, 15565 लिच्छवी एक्सप्रेस, 22581 बलिया-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 22411 नाहरलागुन-आनंद विहार एसी एक्सप्रेस, 82501 लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस, 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 20801 मगध एक्सप्रेस, 20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12259 सियालदह-बीकानेर दु्रंतो एक्सप्रेस, 12419 गोमती एक्सप्रेस, 12817 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, 22449 गुवाहाटी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 12815 नंदनकानन एक्सप्रेस, 14732 बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस, 12557 सप्त क्रांति एक्सप्रेस, 20423 सहरसा-फिरोजपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।

 

जबलपुर, सतना और कटनी में आयकर टीम का छापा, खनन कारोबारी के आवास में आयकर टीम की दबिश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » घना कोहरा रोक रहा ट्रेनों की रफ्तार, 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर

Live Cricket