Download Our App

Home » Uncategorized » 9 पुलिस वालों को चाकू मारने वाले को 6 गोलियाँ मारकर काबू किया

9 पुलिस वालों को चाकू मारने वाले को 6 गोलियाँ मारकर काबू किया

पुलिसवालों पर तीन साल पहले भी थाने के अंदर हुआ था हमला, पाँच जवानों समेत नौ लोगों को चाकू मारा
नई दिल्ली (जयलोक)। दिल्ली में तीन साल बाद एक बार फिर थाने के भीतर पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। 2022 में शाहदरा के साइबर क्राइम थाने में पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर पांच पुलिसकर्मियों और एक होमगार्ड को घायल कर दिया था। अब जामा मस्जिद थाने में नबील ने इसी तरह अचानक चाकू निकालकर पांच पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। दोनों घटनाओं में हमलावरों ने थाने के भीतर ही पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। 22 जून 2022 को शाहदरा के साइबर क्राइम थाने में भारत भाटी नाम का व्यक्ति वीडियो बना रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अचानक चाकू निकाल लिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में पांच पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड घायल हो गए। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया था। सोमवार को जामा मस्जिद थाने में पारिवारिक विवाद की शिकायत पर पूछताछ के लिए बुलाए गए नबील ने अचानक चाकू निकालकर पांच पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वारदात के बाद वह थाने से भाग निकला और रास्ते में स्कूटी लूटकर फरार हो गया।
पुलिस ने चितली कबर इलाके में घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की तो उसने वहां भी चार अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से नबील घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाने में घुसकर 5 पुलिस कर्मियों को चाकू मारा
पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। पारिवारिक विवाद के कारण आरोपी नबील (30) को थाने में लाया गया था। यहां पुलिसकर्मियों को जख्मी करने के बाद वह एक स्कूटर से निकला। पुलिस टीम ने उसे चितली कब्र इलाके में पकडऩे की कोशिश की तो उसने चार और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। नबील के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस को आठ राउंड गोलियां चलानी पड़ीं, जिनमें से छह गोलियां उसके दोनों पैरों में लगी हैं। उसे लोकनायक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नबील की मां और बहन ने आरोप लगाया था कि वह उन्हें परेशान कर रहा है। इस शिकायत पर नबील को थाने में बुलाया गया था। वह अपनी जेब में छोटा चाकू लेकर दोपहर 2.30 बजे थाने पहुंचा। बातचीत के दौरान उसने अचानक चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घायलों का गंगाराम व लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नौ घायलों में दो एसआई और दो हेड कांस्टेबल भी
घायलों में दो सब-इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल और एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। इनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को पहले संजीवनी अस्पताल फिर सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 4 का ऑपरेशन थियेटर में जबकि एक का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। चार जवान एलएनजेपी में भर्ती हैं।

 

जबलपुर से 1365 रुपए से शुरू हुआ इंडियन काफी हाउस का सफर और सौ कमरों का आलीशान होटल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 9 पुलिस वालों को चाकू मारने वाले को 6 गोलियाँ मारकर काबू किया
error: Content is protected !!