
मोदी बोले- देश में बना सामान खरीदें ये विकसित भारत के लिए जरूरी
धार (जयलोक)। पीएम ने कहा- धार के पीएम मित्र पार्क में बुनाई के लिए जरूरी सामान जैसे कपास और रेशम आसानी से उपलब्ध होगा, क्वालिटी चेक आसान होगी, मार्केट तक पहुंच बढ़ेगी, यहां स्पीनिंग होगी, प्रोसेसिंग होगी और यहीं से निर्यात होगा। दुनिया के बाजार में मेरे धार का नाम भी चमकेगा। हमारी सरकार 5 एफ विजन पर काम कर रही है। पीएम ने कहा, यहां से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एक महाअभियान का आरंभ हो रहा है। देशभर में अलग-अलग चरणों में आदिसेवा पर्व की गूंज पहले से सुनाई दे रही है। आज से इसका मध्य प्रदेश संस्करण शुरू हो रहा है। यह अभियान धार समेत मध्य प्रदेश के जनजातीय समाज से जोडऩे का सेतु बनेगा। उन्होंने कहा, विश्वकर्मा जयंती यानी से आज से बड़ी औद्योगिक शुरुआत होने जा रही है। भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को ऊर्जा मिलेगी। देशभर के लाखों किसान इस समय जुड़े हैं। टेक्सटाइल पार्क से लोगों को बड़ी संख्या से रोजगार मिलेगा।
दो करोड़ बहनें लखपति दीदी बनी
पीएम मोदी ने कहा कि मुफ्त राशन योजना के आंकड़े सुनकर विदेशियों की आंखे फट जाती हैं। आज भी इस योजना के तहत मुफ्त आनाज दिया जा रहा है। पीएम आवास योजना के तहत जो राशि दी गई है। उसमें ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर हैं। करोड़ों बहने मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर नए व्यापार कर रही हैं। सरकार तीन करोड़ ग्रामीण बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। अब तक दो करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं।
आने वाली पीढिय़ां स्वस्थ्य हों
पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती से एक और अभियान की चर्चा करना चाहता हूं। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया बड़ी बीमारी होती है। एमपी से ही 2023 में सिकल सेल स्क्रीन का कार्ड मिलना शुरू हुआ था। आज एमपी में ही एक करोड़ वां कार्ड दिया गया है। अब तक इस अभियान के तहत पांच करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इससे लाखों लोगों का जीवन सुरक्षित हुआ है। ये काम आने वाली पीढिय़ों के लिए है। आज लोग स्वस्थ्य हो जाएंगे तो आने वाली पीढिय़ां स्वस्थ्य हो जाएंगी।
कोई माँ-बहन छूट न जाए
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी से बेटे के नाते, एक भाई के नाते मैं ये मांगता हूं कि आप लोग कैंम्पों में जाकर अपनी जांच जरूर करवाएं। किसी भी महिला को एक नया पैसा नहीं देना होगी। यहां जांच और दवाई दोनों मुफ्त होगी। सरकारी तिजौरी माता-बहनों के स्वास्थ्य से ज्यादा जरूरी नहीं है। इस जांच के आगे आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच है। ये जांच अभियान दो हफ्ते चलने वाला है। उन्होंने कहा कि कोई मां छूट ना जाए, कोई बेटी पीछे ना रह जाए। माताओं-बहनों से आग्रह है कि वे इन शिविरों में जाएं। कोई छूट ना जाए। बहनों दूसरी बहनों को जाकर बताए। कि बेटा धार आया है, उसने जांच करवाने के लिए कहा है।
टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी
मोदी ने कहा- आज विश्वकर्मा जयंती के दिन बड़ी शुरूआत हुई है। देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क की शुरुआत मध्य प्रदेश से हुई है। इससे देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी।
मोदी ने कहा- गर्व से कहो, ये स्वदेशी है
पीएम ने कहा, जब 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से जीएसटी की दरें कम हो रही हैं, तब स्वदेशी चीजें खरीदकर इसका फायदा उठाना है। हर दुकान पर बोर्ड हो- गर्व से कहो- ये स्वदेशी है। उन्होंने लोगों से नारा लगवाया कि- गर्व से कहो, ये स्वदेशी है। पीएम ने कहा आप जो भी खरीदें, वो देश में ही बना होना चाहिए। उसमें पसीना किसी देशवासी का होना चाहिए। आप भी देश के लिए मेरी मदद कीजिए। मुझे 2047 विकसित भारत बनाकर रहना है। उसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से जाता है। आप जो भी बेचें, वह देश में ही बना होना चाहिए।महात्मा गांधी ने स्वदेशी को आजादी का आंदोलन बनाया था। हमें इसे विकसित भारत के लिए जरूरी बनाना है। हम दिवाली की मूर्तियां, सजावट का सामान, टीवी-फ्रिज खरीदते समय देखें कि ये देश में बना है कि नहीं।
विकसित भारत के चार स्तंभ
पीएम मोदी ने कहा- गुलामी की जंजीरों को तोडक़र देश आगे बढ़े ये हमारे देशभक्त चाहते थे। हमने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस विकसित यात्रा के चार स्तंभ हैं। भारत की नारी शक्ति, युवा शक्ति गरीब और किसान। इस कार्यक्रम में चारों स्तंभों को मजबूती देने का काम हुआ है। ये कार्यक्रम धार में हो रहा है लेकिन] ये पूरे भारत के लिए हो रहा है। यहां से स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार जैसे महा अभियान की शुरूआत हो रही है। पूरे देश में आदि सेवा की गूंज सुनाई दे रही है। आज से इसका मध्यप्रदेश संस्करण शुरू हो रहा है।
हैदराबाद लिबरेशन डे मना रही सरकार
पीएम मोदी ने कहा- आज 17 सितंबर को इतिहासिक अवसर है। आज ही के दिन देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छा शक्ति का उदाहरण देखा था। आज ही के दिन हैदराबाद के लोगों को अत्याचारों से मुक्ति दिलाई गई थी। इस दिन को कोई याद करने वाला नहीं था। हमारी सरकार ने हैदाराबद की घटना को अमर कर दिया है। हमने इस दिन को हैदराबाद लिबरेशन डे के तौर पर मनाने की शुरूआत की है। ये दिन हमें प्रेरणा देता है कि हमारा हर पल देश के लिए है।
Author: Jai Lok







