Download Our App

Home » हादसा » दौड़ते ट्रक में फटा सिलेंडर, लगी आग

दौड़ते ट्रक में फटा सिलेंडर, लगी आग

जबलपुर (जयलोक)। नेशनल हाईवे-45 पर जबलपुर-भोपाल मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। यहां एक ट्रक चालक शराब दुकान के पास वाहन खड़ा कर खाना बना रहा था, तभी गैस सिलेंडर अचानक फट गया और ट्रक में आग लगने से वह धू-धू कर जलने लगा। ट्रक में इथेनॉल फैक्ट्री के लिए धान की भूसी लदी हुई थी, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। चालक ने तत्काल ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना स्थल के बिल्कुल करीब पेट्रोल पंप और इथेनॉल फैक्ट्री भी मौजूद हैं, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में हडक़ंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे का ट्रैफिक नियंत्रित किया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में जनहानि नहीं हुई लेकिन ट्रक पूरी तरह से जल गया।

दिल्ली धमाका: उमर के घर को बम से उड़ाया, मलबे में बदल गया मकान

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » दौड़ते ट्रक में फटा सिलेंडर, लगी आग
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket