Download Our App

Home » दुनिया » भाजपा को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मामला अंतिम विमर्श पर

भाजपा को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मामला अंतिम विमर्श पर

अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम जारी होने की संभावना
भोपाल (जयलोक)। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा में हलचल बढ़ गई है। पार्टी की योजना एक दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराने, कई प्रदेशों में अध्यक्षों और जरूरी फेरबदल पर मुहर लगाने की है।
इस क्रम में 20 नवंबर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। चर्चा है कि निकट भविष्य में संघ और भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी अरुण कुमार की जगह सह सर कार्यवाह अतुल लिमये को मिलेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नए अध्यक्ष पद के लिए पहले ही कई दौर की चर्चा हो चुकी है। संघ और भाजपा ने अपने अपने स्तर पर नेताओं की राय जानी है। शुक्रवार को बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अंतिम विमर्श होगा। सूत्रों का कहना है कि अब तक की योजना के मुताबिक चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह कर दी जाएगी। इस दौरान यूपी समेत कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षोंं की नियुक्ति और जरूरी बदलाव पर भी अंतिम सहमति बना ली जाएगी। चूंकि नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद केंद्रीय संगठन में बदलाव होने हैं।
लिमये को मिल सकती है नई भूमिका
सूत्रों के मुताबिक संघ और भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी लिमये को दी जा सकती है। इस संबंध में संघ की हाल ही में जबलपुर में हुई बैठक में विमर्श हुआ था। लिमये ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी संभालते हुए भाजपा की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

 

फार्म हाउस से गायब हुए दस घोड़े, मचा हडक़ंप, जिला प्रशासन ने शुरू की जाँच

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » भाजपा को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मामला अंतिम विमर्श पर