Download Our App

Home » News » चौथे दिन मिला जॉनी का शव, एडविन की तलाश जारी

चौथे दिन मिला जॉनी का शव, एडविन की तलाश जारी

जबलपुर (जयलोक)। जमतरा स्थित नर्मदा नदी में डूबे युवकों की आज चौथे दिन भी तलाश की जा रही है। जिसमें गोताखोरों को सफलता मिली और एक युवक के शव को खोज लिया गया है जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है।

स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ  की टीम ने आज सुबह से एक बार रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। आज बरामद किए गए युवक के शव की पहचान जॉनी इक्का के रूप में हुई है। इंजीनियरिंग के छात्र रहे जॉनी इक्का की लाश को पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। जो शहर के ही सेंट अलायसियस इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है तो वहीं एडविन इंदौर में रहकर पढ़ाई करता है और कुछ दिन पहले ही अपने दोस्त से मिलने जबलपुर आया था। उसके शव की तलाश की जा रही है।

शुक्रवार को हुआ था हादसा -हादसा शुक्रवार की शाम 3:45 बजे हुआ था। जब 5 दोस्त घूमने के उद्देश्य से जमतरा घाट पहुंचे थे। इस समूह में जॉनी और एडविन के साथ आकाश, नितिन और विल्सन भी शामिल थे। जिसमें जॉनी और एडविन नदी में डूब गए। शुक्रवार की शाम अंधेरा होने तक तलाशी ली गई लेकिन सफलता नहीं मिली।

 

 

 

कांग्रेस विधायकों को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ का ऑफर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » चौथे दिन मिला जॉनी का शव, एडविन की तलाश जारी

Top Headlines

Live Cricket