Download Our App

Home » दुनिया » म.प्र. सरकार का किसानों को तोहफा, 2600 रुपए क्विंटल एमएसपी पर होगी गेहूं खरीदी, सीएम ने किया ऐलान

म.प्र. सरकार का किसानों को तोहफा, 2600 रुपए क्विंटल एमएसपी पर होगी गेहूं खरीदी, सीएम ने किया ऐलान

भोपाल (जयलोक)। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सागर जिले के बंडा में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि राज्य सरकार इस साल से गेहूं की खरीदी 2600 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर करेगी। यह ऐलान होते ही कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित किसानों में उत्साह नजर आया। सीएम ने यहां 50.65 करोड़ रुपये की लागत वाले 16 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इससे पहले उन्होंने 35 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित सांदीपनी स्कूल का लोकार्पण किया।
किसानों से अपील, जमीन मत बेचना- सीएम मोहन यादव ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना पूरी होने के बाद यह इलाका कृषि के मामले में पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ देगा। उन्होंने बताया कि सोयाबीन पर 5328 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर की राशि दी जा रही है और धान पर बोनस भी जारी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी जमीनें न बेचें।

 

प्रदेश महिला भाजपा अध्यक्ष पद पर अश्विनी परांजपे की नियुक्ति, प्रतिभा और समर्पण को मिला सम्मान, प्रदेश में बढ़ेगा जबलपुर का मान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » म.प्र. सरकार का किसानों को तोहफा, 2600 रुपए क्विंटल एमएसपी पर होगी गेहूं खरीदी, सीएम ने किया ऐलान