Download Our App

Home » भारत » आज से पनीर, साबुन, शैंपू के साथ कार एसी सस्ता : जीएसटी की नई दरें लागू

आज से पनीर, साबुन, शैंपू के साथ कार एसी सस्ता : जीएसटी की नई दरें लागू

नई दिल्ली। आज यानी 22 सितंबर से घी, पनीर खरीदने से लेकर कार और एसी खरीदना भी सस्ता हो गया है। सरकार ने 3 सितंबर को जीएसटी में कटौती का ऐलान किया था, जो आज से लागू हो गई है। अब केवल दो स्लैब में जीएसटी लगेगा- 5′ और 18’। सरकार ने टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए ऐसा किया है। जीएसटी काउंसिल की 56वीं मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया था।

ग्राफिक्स में देखें रोजाना इस्तेमाल का कौनसा सामान कितना सस्ता हुआ। कुछ कंपनियों ने नए रेट जारी नहीं किए हैं। इसलिए उनकी अनुमानित  एमआरपी दी गई हैं। इसमें कंपनियों और सेलर्स द्वारा दिया जाने वाला डिस्काउंट शामिल नहीं है। ऐसे में मार्केट में मिलने वाले सामानों की कीमत और ज्यादा कम हो सकती है।
होटल बुकिंग, जिम, फ्लाइट टिकट, सिनेमा टिकट भी सस्ते होंगे। होटल के कमरों की बुकिंग, ब्यूटी और सेहत से जुड़ी सर्विसेज पर जीएसटी 18′ से कम करके 5′ कर दिया गया है। वहीं 100 रुपए तक की सिनेमा टिकटों पर 5′ टैक्स लगेगा, जो पहले 12′ था। 100 रुपए से ज्यादा की टिकटों पर 18′ जीएसटी लगेगा।

होटल के कमरों, जिनका किराया 1000 रुपए से कम है वो अब भी टैक्स फ्री रहेंगे।
1000 से 7500 के होटल रूम पर जीएसटी 12′ से घटाकर 5′ कर दिया गया है।प्रीमियम होटल्स, जिनका किराया 7500 रुपए से ज्यादा है उनपर 18त्न जीएसटी लगेगा।
जीएसटी बदलावों से कुछ सामान महंगे भी होंगे। शौक और विलासिता की चीजों के लिए 40′ का नया स्लैब बना दिया गया है। इसमें पान मसाला, तम्बाकू जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं।
इनके अलावा कुछ कार और बाइक्स भी 40′ टैक्स के दायरे में आएंगी। हालांकि ये गाडिय़ां महंगी नहीं होंगी। पहले इनपर 28′ जीएसटी के साथ 17′ तक सेस लगता था। यानी, कुल टैक्स 45′ था, जो घटकर 40′ हो गया है।

सिविल सेवा की तैयारी आसान नहीं ,जानिए कैसा रहा इन आईएसएस अधिकारी का सफ़र भाग-2

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » आज से पनीर, साबुन, शैंपू के साथ कार एसी सस्ता : जीएसटी की नई दरें लागू