Download Our App

Home » News » लोक अदालत में निगम में मिले 16 करोड़ वसूली का रिकॉर्ड टूटा

लोक अदालत में निगम में मिले 16 करोड़ वसूली का रिकॉर्ड टूटा

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दुगना ऑकड़ा 220 प्रतिशत के पार

 

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम जबलपुर को पिछली मार्च 2025 की लोक अदालत में 7 करोड़ 22 लाख की वसूली हुई थी और इस वर्ष मार्च 2026 की लोक अदालत में 15 करोड़ 96 लाख का आँकड़ा प्राप्त कर नगर निगम ने पिछले साल के अपने रिकार्ड को ही ध्वस्त कर दिया है। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की लोक अदालत में सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राजस्व वसूली के मामले में निगम ने इस बार अपने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, राजस्व प्रभारी डॉ. सुभाष तिवारी और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने निगम की पूरी टीम को बधाई दी है। महापौर ने कहा कि शहर के विकास के प्रति नागरिकों की जागरूकता और निगम कर्मचारियों की मेहनत का ही परिणाम है कि आज हम राजस्व वसूली में इस मुकाम पर पहुँचे हैं।

आज से शुरू होगा वसूली का महा-अभियान

निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि लोक अदालत की सफलता के बाद अब निगम प्रशासन का लक्ष्य शत-प्रतिशत वसूली पर है। आज 15 मार्च से 31 मार्च तक निगम का पूरा अमला वसूली के लिए मैदान में सक्रिय रहेगा। करदाताओं के पास अधिभार से बचने के लिए अब केवल 15 दिनों का समय शेष है। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने कहा कि 1 अप्रैल से बकाया करों पर डबल अधिभार लगना शुरू हो जाएगा।

अप्रिय कार्यवाही से बचने, समय पर करें टैक्स जमा

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, राजस्व प्रभारी डॉ. सुभाष तिवारी और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार से करदाताओं से अपील की है कि वे निगम की अप्रिय वैधानिक कार्यवाही से बचने के लिए 31 मार्च के पूर्व अपने बकाया करों का भुगतान करें। समय पर कर चुकाकर आप न केवल अतिरिक्त जुर्माने से बच सकते हैं, बल्कि शहर के विकास में भी भागीदार बन सकते हैं।

12 हजार करदाताओं ने रात 9 बजे तक 15 करोड़ रुपए की राशि निगम खजाने में जमा की
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और राजस्व प्रभारी डॉ. सुभाष तिवारी की सक्रियता एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार की ठोस प्लानिंग के परिणामस्वरूप, 12 हजार करदाताओं ने निगम खजाने में कल रात्रि 9 बजे तक 15 करोड़ रुपये की राशि जमा की। संभाग क्रमांक 4 छोटी लाइन फाटक में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी लाइन में लगकर अपना टैक्स जमा किया। निगमायुक्त ने बताया कि यह बड़ी उपलब्धि मुख्यालय सहित सभी संभागीय कार्यालयों में आयोजित लोक अदालत में करदाताओं की सक्रिय भागीदारी से संभव हुई। बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित संपत्ति कर और जलकर एवं अन्य करों का भुगतान किया, जिससे नगर निगम ने राजस्व वसूली का एक नया कीर्तिमान बनाया।

 

मेडिकल में जूनियर नर्सों के साथ हो रहा भेदभाव

 

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » लोक अदालत में निगम में मिले 16 करोड़ वसूली का रिकॉर्ड टूटा

Top Headlines

Live Cricket