Download Our App

Home » जीवन शैली » इंदौर की तरह जबलपुर को भी रखेंगे स्वच्छ, नवागत निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने पदभार ग्रहण किया

इंदौर की तरह जबलपुर को भी रखेंगे स्वच्छ, नवागत निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने पदभार ग्रहण किया

जबलपुर (जयलोक)। आज नगर निगम जबलपुर में अब तक इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ रहे रामप्रकाश अहिरवार ने निगमायुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है।   पदभार ग्रहण करने के बाद, उन्होंने शहर के विकास और स्वच्छता को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब शहर को स्वच्छता और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें बहुत अधिक बढ़ गई हैं।

अवार्ड सिटी बनाने का लक्ष्य

पत्रकारों से चर्चा करते हुए निगमायुक्त अहिरवार ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य प्रयास जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक अवार्ड दिलाना है। उन्होंने कहा कि जबलपुर का विकास उनके लिए सर्वोपरि है। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि सरकार की तरफ  से शहर को ज्यादा से ज्यादा सम्मान मिले।

स्वच्छता पर विशेष जोर

निगमायुक्त ने स्वच्छता को लेकर अपनी कार्ययोजना का खुलासा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य जबलपुर को इंदौर जैसे देश के सबसे स्वच्छ शहरों की श्रेणी में लाना है। उन्होंने कहा कि इंदौर सहित देश के अन्य बड़े शहरों जैसा जबलपुर स्वच्छ रहे, यही हमारा प्रयास होगा। इसके लिए, वह संभवत: जनभागीदारी और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने पर जोर देंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहेगा।

महापौर से की सौजन्य भेंट

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू से नवागत आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सौजन्य भेंट की। महापौर एवं निगमायुक्त ने शहर विकास को और गति देने के संबंध में चर्चा। मौके पर अपर आयुक्त व्हीएन बाजपेयी, मेयर इन काउंसिल के सचिव केसी पाण्डेय, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, पीए आनंद सिंह ठाकुर, केशव पाण्डेय उपस्थित रहे।

 

दीपक सक्सेना जनसंपर्क आयुक्त , राघवेन्द्र सिंह और प्रीति यादव ने संभाला कलेक्टर का पदभार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » इंदौर की तरह जबलपुर को भी रखेंगे स्वच्छ, नवागत निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने पदभार ग्रहण किया