Download Our App

Home » तकनीकी » इस बार जलप्लावन के रिकार्ड टूट सकते हैं, शहर के नालों की चौड़ाई कम होने से बिगड़ेंगे हालात

इस बार जलप्लावन के रिकार्ड टूट सकते हैं, शहर के नालों की चौड़ाई कम होने से बिगड़ेंगे हालात

जबलपुर (जयलोक)। शहर फिलहाल भीषण गर्मी से जूझ रहा है, जिसके बाद बारिश का आगमन होगा। लेकिन भीषण गर्मी में ही शहर का हाल देखकर आमजन अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार शहर में बाढ़ जैसे हालात बनेंगे। जानकारों का कहना है कि यदि बारिश जोरदार हुई तो शहर में जलप्लावन के अब तक सब रिकार्ड टूट सकते हैं। जहां मोतीनाला के हाल बद से बदतर हो चुके हैं। तो दूसरी तरफ  मदनमहल फ्लाईओवर के निर्माण में वर्षाजल निकासी के इंतजामों की अनदेखी के आरोप लग रहे हैं। मदन महल अंडर ब्रिज लिंक रोड-स्नेह नगर मार्ग पर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए ओमती नाले के बीच में पिलर खड़े कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जगह-जगह आवागमन के लिए नाले को पूर कर नीचे तीन फीट गोलाई का पाइप डाल दिया गया है। 30 फीट चौड़ा ओमती नाला सिमटकर तीन फीट का रह गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर का सबसे बड़ा ओमती नाला वर्षा में जब उफान मारता है तो आस-पास के वार्डों में घुटनों तक पानी भर जाता है। अब जब 30 फीट चौड़ा नाला कई जगह तीन फीट में सिमट गया है। ऐसे में ऐसे में वर्षा के मौसम में जलप्लावन की स्थिति भयावह होना तय हैं।
मोतीनाला की भी सफाई नहीं- इसके अलावा दूसरे सबसे बड़े नालों में एलएंडटी नालों का खंडहर आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। नाला जगह जगह अंदर से चोक है और नाले के दोनों तरफ से निकासी हो रही है। उसमें भी नाला सफाई नहीं होने से कचरे के पहाड़ बने हुये हैं। पिछले साल की स्थिति यह थी की 1 इंच बारिश में भी इस नाले के दोनों तरफ  की बस्तियाँ डूब रही थीं। इस बार स्थिति पहले से भी विकराल हो सकती हैं, जिससे जलप्लावन के खौफनाक रूप लेने की संभावना है।
खानापूर्ति तक सीमित जिम्मेदार- नगर निगम की सतह पर संभावित जलप्लावन रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाए जाने के दावे किये जा रहे हैं। लेकिन आज भी जलप्लावन की मूल समस्याएं अपनी जगह है। नगर निगम नाला सफाई कर जलप्लावन रोकने की बात कर रहा है। वहीं नाला सफाई में भी ठेकदारों की मनमानी चरम पर है।
अधिकांश जगह सिल्ट तक नहीं हटी है और नाला साफ  हो गया कहकर बिल लगा दिया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » तकनीकी » इस बार जलप्लावन के रिकार्ड टूट सकते हैं, शहर के नालों की चौड़ाई कम होने से बिगड़ेंगे हालात