Download Our App

Home » राजनीति » इस स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से जबलपुर के विकास को लग सकते हैं पंख : राकेश सिंह की अनुभवशीलता, आशीष दुबे की सक्रियता से लिखी जा सकती है नई इबारत

इस स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से जबलपुर के विकास को लग सकते हैं पंख : राकेश सिंह की अनुभवशीलता, आशीष दुबे की सक्रियता से लिखी जा सकती है नई इबारत

राकेश सिंह की माँग दुर्गावती के समाधि स्थल पर 10 करोड़ से हों विकास कार्य, अत्याधुनिक स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स की भी रखी माँग

जबलपुर (जय लोक)
संस्कारधानी के विकास को अब नए पंख लगते नजर आ रहे हैं। केंद्र के मुखिया नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव महाकौशल के मुख्यालय जबलपुर के विकास पर संजीदा नजर आ रहे हैं। जबलपुर संस्कारधानी में इन दिनों शहर के विकास को लेकर बहुत ही स्वच्छ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा भी भाजपा नेताओं के बीच में नजर आ रही है। 20 साल का केंद्र की राजनीति का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ नेता वर्तमान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जबलपुर के हक के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद कर रहे हैं। हाल ही में अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर जबलपुर से संबंधित महत्वाकांक्षी योजनाओं को ब्योरे के साथ उनके समक्ष स्वीकृति के लिए रखा।
बतौर सांसद के रूप में जब राकेश सिंह जबलपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे उस दौरान भी उन्होंने जबलपुर के विकास को लेकर कई योजनाएं बनाई थी जिनमें से कई योजनाओं पर केंद्रीय मंत्रियों को जबलपुर आमांत्रित कर विकास से संबंधित बड़ी-बड़ी घोषणाएं भी करवाई गई थीं। लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण यह काम रुक गए थे। इन कार्यों को पुन: बढ़ाने के लिए और जबलपुर को मिली सौगातों को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए राकेश सिंह लगातार प्रयास कर रहे हैं। पूर्व सांसद राकेश सिंह ने दिल्ली में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर रानी दुर्गावती के समाधि स्थल पर विकास कार्य हेतु पर्याप्त राशि आवंटित करने का आग्रह किया। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने यह भी आग्रह किया कि इस कार्य से रानी दुर्गावती के समाधि स्थल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। पिछले कार्यकाल के केंद्रीय पर्यटन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के द्वारा जबलपुर प्रवास के दौरान रानी दुर्गावती के समाधि स्थल को विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह ने मांग की कि यहां के विकास कार्य के लिए उन्हें और अधिक राशि की आवश्यकता पड़ेगी। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जबलपुर आमंत्रित भी किया है ताकि वे रानी दुगावती के समाधि स्थल की शौर्य गाथा को महसूस कर सकें और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
इसी प्रकार पूर्व सांसद वर्तमान कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने केंद्र सरकार के केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख भाई मांडविया से भी मुलाकात की और जबलपुर के लिए अत्याधुनिक स्पोट्र्स कांपलेक्स की मांग को पुन: उठाया।
दूसरी ओर वर्तमान नवनिर्वाचित सांसद आशीष दुबे भी लगातार जबलपुर से जुड़े विकास के मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कम बनाए हुए हैं और अपनी सक्रियता प्रदर्शित कर रहे हैं। यह सुखद संयोग है कि जबलपुर के विकास के लिए 20 साल का केंद्र की राजनीति का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ नेता राकेश सिंह और वर्तमान सांसद आशीष दुबे जबलपुर के खाते में अधिक से अधिक विकास कार्य और बड़ी से बड़ी योजनाएं केंद्र सरकार से लड़ झगडक़र और अच्छा प्रस्तुतीकरण देकर भविष्य की संभावनाओं को प्रदर्शित करते हुए जबलपुर के विकास के लिए केंद्र से योजनाएं लाने की स्वच्छ प्रतिस्पर्धा में नजर आ रहे हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » इस स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से जबलपुर के विकास को लग सकते हैं पंख : राकेश सिंह की अनुभवशीलता, आशीष दुबे की सक्रियता से लिखी जा सकती है नई इबारत