Download Our App

Home » अपराध » ईओडब्ल्यू की टीम बिना कार्रवाही के लौटी, किराएदार के वापस लौटने का इंतजार

ईओडब्ल्यू की टीम बिना कार्रवाही के लौटी, किराएदार के वापस लौटने का इंतजार

जबलपुर (जयलोक)। आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे की अवैध संपत्ति की परतें एक-एक कर खुलती जा रही हैं। गुरुवार को डिप्टी कमिश्नर सर्वटे को टीम के साथ भोपाल ले जाया गया, जहां आज उसके सामने फ्लैट की तलाशी ली जाना थी। सूत्रों के अनुसार, यहां से नगदी और संपत्ति के अहम दस्तावेज मिलने की उम्मीद है। वहीं आज ईओडब्लयू की टीम श्री सर्वटे के भोपाल स्थित फ्लेट में जाँच के लिए पहुँची लेकिन यहां ताला लटका देख टीम वापस खाली हांथ लौट गई।

गौरतलब है की करीब तीन दिन से चल रही ईओडब्ल्यू की सर्च कार्रवाई में अब तक 6.19 करोड़ से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति, बेशकीमती टाइगर की खाल, महंगी शराब की बोतलें, और कई अचल संपत्ति दस्तावेज बरामद हो चुके हैं।  ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी जारी है और संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है। आज भोपाल फ्लैट की जांच से कई और परतें खुलने की संभावना थी लेकिन फ्लैट में लटके ताले ने जाँच को बीच में ही रोक दिया।

 

अब ईओडब्ल्यू की टीम किराएदार के वापस लौटने का इंतजार कर रही है।
ईओडब्ल्यू अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि आज टीम सर्वटे के भोपाल स्थित फ्लैट में पहुँची थी। यहां जब टीम पहुँची तो मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ था। पूछताछ करने पर पता चला कि सर्वटे ने यह फ्लैट एक महिला को किराए पर दिया है जो इस समय अपने घर गाँव में गई हुई है। अब ईओडब्ल्यू की टीम महिला के वापस आने का इंतजार कर रही है ताकि कार्रवाही को आगे बढ़ाया जा सके।

मॉमीज़ ऑफ  जबलपुर ने महिला दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » ईओडब्ल्यू की टीम बिना कार्रवाही के लौटी, किराएदार के वापस लौटने का इंतजार