Download Our App

Home » Uncategorized » मॉमीज़ ऑफ जबलपुर ने महिला दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम

मॉमीज़ ऑफ  जबलपुर ने महिला दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम

महिलाओं को मिले उपहार खेलों का उठाया लुफ्त

जबलपुर (जयलोक)।

 मॉमीज़ ऑफ  जबलपुर (एमओजे) ने हरकार्नीवल के साथ शहर की सभी महिलाओं के लिए फ्री सेलिब्रेशन साउथ एवेन्यू मॉल में आयोजित किया। एडमिन यामिनी सिंह ने बताया कि जबलपुर की सभी महिलाओं को आमंत्रित किया गया और उनके लिए ढेरों गेम्स, टैटू, नेल आर्ट जैसी एक्टिविटी रखी गयीं और ढेरों गिफ्ट बाँटे गए। कार्यक्रम में रुचि केसरवानी ने नृत्य और रूपाली कुसुमकार ने संगीतमय गीतों की प्रस्तुति दी।  शिवांगी सिंह ने केक गेम में महिलाओं को फ्री केक बांटे। कार्यक्रम के सहयोगी दिव्या मिश्रा, निधि भल्ला, मनीषा राय, चेरी बांगा, अंजू गजभिये, प्राची शर्मा, जिज्ञासा और सबिता रहे। महिलाओं के लिए यह दिन काफी खास रहा, क्योंकि महिलाओं ने इस दिन एक अलग ही खेल और कार्यक्रम का अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। मंच संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ. उपासना उपाध्याय ने किया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मॉमीज़ ऑफ जबलपुर ने महिला दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!