Download Our App

Home » अपराध » एक और अफगानी को ले गई एटीएस! छोटी ओमती से गिरफ्तारी की चर्चा, पुलिस को कोई जानकारी नहीं

एक और अफगानी को ले गई एटीएस! छोटी ओमती से गिरफ्तारी की चर्चा, पुलिस को कोई जानकारी नहीं

 

जबलपुर (जय लोक)। विगत 4 अगस्त को जबलपुर के छोटी ओमती क्षेत्र के 8 नल क्षेत्र से एटीएस से फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेज बनाकर रह रहे अफगानियों को पकड़ा था। आज एक बार फिर दोपहर बाद इस क्षेत्र से याकूब खान नामक व्यक्ति को एटीएस के द्वारा गिरफ्तार कर ले जाने की चर्चा सरगर्म हुई है। ओमती सीएसपी और थाने में इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन सुरक्षा एजेंसी की टीम के द्वारा एक व्यक्ति को ले जाने की पुष्टि क्षेत्र के लोग कर रहे हैं।
जबलपुर के फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने वाले  अफगानी को एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने पूर्व में भी गिरफ्तार किया था।

पकड़ा गया अकबर (53 वर्ष) है, जो करीब 20 वर्ष पहले अफगानिस्तान से भारत आया था। वर्तमान में वह बंगाल में रह रहा था। इसके पहले एटीएस ने ओमती क्षेत्र से अफगानी युवक सोहबत खान को पकड़ा था।

पूछताछ में सोहबत ने अकबर का नाम बताया था सोहबत के जरिए ही अकबर ने फर्जीवाड़ा कर पासपोर्ट बनाने वाले तीन आरोपितों के गिरोह से संपर्क किया था। उसने एक लाख 20 हजार रुपये देकर पासपोर्ट बनवाया। अकबर ने अपने एक और साथी के लिए भी फर्जी पते से पासपोर्ट बनवाया है, जिसकी तलाश एटीएस कर रही है।

ये लोग बनाते थे फर्जी पासपोर्ट

अकबर की मुलाकात सोहबत से हुई, जिसने पासपोर्ट दिलाने का सौदा कराया। सोहबत ने गिरोह से अकबर की फोन पर बात कराई और रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। गिरोह के सदस्यों दिनेश गर्ग निवासी विजय नगर, महेंद्र कुमार सुखदन निवासी कटंगाऔर चंदन सिंह निवासी रामपुर ने पहले जबलपुर के फर्जी पते पर पहचान पत्र बनवाया और पासपोर्ट प्रक्रिया शुरू की। सत्यापन के दिन अकबर एक दिन के लिए जबलपुर आया और सभी औपचारिकताएं पूरी कर वापस लौट गया था।

 

 

दर्ज करें कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर, 20 सालों तक क्यों नहीं हुई कार्यवाही

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » एक और अफगानी को ले गई एटीएस! छोटी ओमती से गिरफ्तारी की चर्चा, पुलिस को कोई जानकारी नहीं