Download Our App

Home » News » एक ही छत के नीचे लोक अदालत में हो रहा समाधान, नेशनल लोक अदालत में सालों से अटके प्रकरणों का हो रहा निराकरण

एक ही छत के नीचे लोक अदालत में हो रहा समाधान, नेशनल लोक अदालत में सालों से अटके प्रकरणों का हो रहा निराकरण

जबलपुर (जयलोक)। लंबे इंतजार के बाद आज शहर में नेशनल लोक अदातल का आयोजन किया गया है। जिसमें एक ही छत के नीचे सालों से लंबित प्रकरणों का समाधान हो रहा है। सुबह नेशनल लोक अदालत शुरू होते ही लोगों का आना शुरू हो गया था। दोपहर में बढ़ती गर्मी के साथ ही करदाताओं की भीड़ भी उमडऩी शुरू हो गई।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि आज वित्तीय वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय सहित सभी 16 संभागीय कार्यालयों में किया गया है, जहाँ पर करदाता अपने संपत्तिकर, जलकर या अन्य बकाया करों की राशि जमा कर छूट का लाभ ले रहे हैं। करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने अभूतपूर्व कदम उठाया है। नगर निगम मुख्यालय सहित सभी 16 संभागीय कार्यालयों के कैश काउंटर सुबह 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक खुले हुए हैं। उन्होंने बताया कि कामकाजी लोग भी अपनी ड्यूटी के बाद आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकते हैं। निगमायुक्त ने बताया कि लोक अदालत में सम्पत्तिकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार रूपये तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 100 प्रतिशत तक की छूट, 50 हजार रूपये से अधिक तथा 1 लाख रूपये तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत तक की छूट, 1 लाख रूपये से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 10 हजार रूपये तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत की छूट, राशि 10 हजार रूपये से अधिक तथा 50 हजार रूपये से कम बकाया होने पर मात्र अधिभार में 75 प्रतिशत की छूट, राशि 50 हजार रूपये से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह छूट मात्र एक बार ही दी जा रही है। छूट उपरांत राशि अधिकतम् दो किश्तों में जमा कराई जायेगी।

निगमायुक्त ने कहा कि 15 मार्च के बाद किसी भी प्रकार की छूट का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसी को देखते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, राजस्व प्रभारी डॉं. सुभाष तिवारी और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने संयुक्त रूप से नागरिकों से अपील की है कि वे इस लोक अदालत में दी जारी छूट का लाभ उठाएं और शहर के विकास में अपना योगदान दें।

गर्मी में करदाताओं को पानी पिलाने पहुँचे महापौर और आयुक्त

(जयलोक)। आज दोपहर बाद लोक अदालत में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए करों को जमा करने पहुँचे करदाताओं का हालचाल जानने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार संभाग क्रमांक चार गोरखपुर पहुँचे। यहां भीषण गर्मी में लाइन में खड़े करदाताओं को महापौर ने स्वयं अपने हाथों से पानी उपलब्ध कराया। इसके पश्चात महापौर श्री अन्नू ने स्वयं आम नागरिकों की लाइन में लगकर अपने कर भी जमा किए।

 

गैस की किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान से जल्द भारत पहुँचेंगे गैस के दो जहाज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » एक ही छत के नीचे लोक अदालत में हो रहा समाधान, नेशनल लोक अदालत में सालों से अटके प्रकरणों का हो रहा निराकरण
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket