Download Our App

Home » दुनिया » एयर इंडिया की फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट

एयर इंडिया की फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट

रायपुर एयरपोर्ट पर उतरते-उतरते हवा में दिशा बदल ली
रायपुर। एयर इंडिया के विमानों के साथ रोज कुछ न कुछ हो रहा है। चाहे वह तकनीकी खामी हो या फिर मौसम का असर। बुधवार की सुबह एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान उतरते-उतरते रूक गया। हवा में ही उसने दिशा बदल ली और वह भुवनेश्वर कूच कर गया। यात्रियों ने बताया कि विमान जैसे ही रायपुर एयरपोर्ट में लैडिंग करने वाली थी, इस दौरान अचानक विमान को फिर आसमान में ऊपर ले जाया गया, एक पल के लिए सभी यात्री सहम गए। इस फ्लाइट ्र12793 की लैंडिंग सुबह 27 अगस्त को 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट में होनी थी। एयर इंडिया का बयान विजिबिलिटी कम होने की वजह से विमान को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। 9.30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी। इसकी जानकारी यात्रियों को दे दी गई थी। फिलहाल अभी तक फ्लाइट के रायपुर पहुंचने की खबर नहीं है।

 

कांग्रेस निकाल रही वोट न्याय यात्रा-वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे नेतृत्व, कलेक्ट्रेट तक होगा पैदल मार्च कांग्रेस के आयोजन की तैयारियाँ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » एयर इंडिया की फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट