
जबलपुर (जयलोक)। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने आज पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में रखे शस्त्र भी देखे। इसके साथ ही पुलिस क्वार्टर का भी निरीक्षण किया।
पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये परेड का महत्वपूर्ण योगदान है, आज पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के परेड ग्राउंड पहुंचने पर रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य द्वारा सलामी दी गयी, तत्पश्चात परेड प्रारम्भ हुई। जनरल परेड के बाद पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नआउट वाले कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया। तत्पश्चात आपके द्वारा प्लाटूनों द्वारा की गयी अलग-अलग ड्रिल तथा आम्र्स ड्रिल एवं यातायात प्लाटून द्वारा की गयी मैनुअल यातायात संकेत ड्रिल को देखा गया। परेड पश्चात एसपी पुलिस लाईन कार्यालय पहुंचे जहॉ क्वाटरगार्ड में क्वाटर द्वारा सलामी दी गयी।
जनरल परेड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारीर सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर/देहात सहित थानो से लगे 265 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

दो दिन की बच्ची को किया गया मुंबई एयरलिफ्ट, दिल में छेद, सरकार कराएगी नि: शुल्क इलाज
Author: Jai Lok







