Download Our App

Home » कानून » कचरा ठेके पर कल एमआईसी में होगा निर्णय, आत्मनिर्भरता से काम कर रहा निगम 550 टन कचरा रोज शहर में उठवा रहा नगर निगम

कचरा ठेके पर कल एमआईसी में होगा निर्णय, आत्मनिर्भरता से काम कर रहा निगम 550 टन कचरा रोज शहर में उठवा रहा नगर निगम

ठेका समाप्त हुआ तो कंपनी से 100 वाहन वापस लेगा निगम और मजबूत होगी व्यवस्था

जबलपुर (जयलोक)
 वर्तमान में नगर निगम प्रशासन और सफाई ठेके का कार्य कर रही कंपनी के बीच में चली आ रही तनातनी का निर्णय कल मेयर एनकाउंसिल की बैठक में हो जाने की पूरी उम्मीद है। नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने ठेके को निरस्त करने का प्रस्ताव मेयर इन काउंसिल की ओर अग्रेषित कर दिया है। आयुक्त प्रीति यादव के नेतृत्व में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उपायुक्त संभव अयाची की स्वास्थ विभाग की पूरी टीम दिन रात एक कर आत्मनिर्भरता के साथ सफाई व्यवस्था को मजबूत करने में लगे हुए हैं।दूसरी ओर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू हर हाल में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्य कर रही नगर निगम की टीम के साथ पूरी तरीके से खड़े नजर आ रहे हैं और उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। कल महापौर की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित होना है। मेयर इन काउंसिल की बैठक का सबसे गर्म मुद्दा कचरा ठेके को निरस्त करने का प्रस्ताव ही होगा। आयुक्त नगर निगम की ओर से कचरा ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव एमआईसी के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है अब इस पर अंतिम निर्णय मेयर इन कॉउंसिल को ही लेना है।
आयुक्त प्रीति यादव ने जय लोक से चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान में नगर निगम अपनी पूरी टीम के साथ शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के पूरे पूरे प्रयास कर रहा है। सफाई ठेका कर्मचारियों द्वारा अनुबंध के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था और उनकी कार्य प्रणाली के संबंध बहुत सारी शिकायतें निगम प्रशासन को प्राप्त हो रही थीं। निगम प्रशासन पर दबाव बनाने और शहर की सफाई व्यवस्था को बेपटरी करने की मंशा से सफाई ठेका कंपनी ने 1 अगस्त से पूर्णत: काम बंद कर दिया इसके पूर्व में भी कंपनी के कर्मचारी बिना सूचना के काम पर नहीं आ रहे थे जिसके कारण सीधे तौर पर शहर के लोगों को परेशानी हो रही थी।
वर्तमान में नगर निगम हर वार्ड में जोन अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्य कर रहा है। नगर निगम आत्मनिर्भरता से शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है आने वाले समय में और वाहन एवं अन्य संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे और जरूरत अनुसार लोग भी लगाए जाएंगे।
पैसा अधिक कट रहा इसलिए
काम नहीं कर  रही ठेका कंपनी
नगर निगम में कचरा एकत्रीकरण का ठेका चला रही कंपनी के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा समय पर भुगतान न करने और बिना बताए करोड़ों की राशि में पैसा काटने के कारण मजबूरी में कंपनी को काम बंद करना पड़ा है।
वही आयुक्त प्रीति यादव का कहना है कि सब कुछ ऑनलाइन सिस्टम पर केंद्रित है। जितना काम ठेका कंपनी द्वारा किया गया उसके हिसाब से प्रतिदिन ऑनलाइन बिल बनता है। वाहनों में जीपीएस लगे हैं, किस रूट पर कौन सा वहां कितना चला यह सारी जानकारी होती है। कितना टन कचरा उठाया गया उसके हिसाब से बिल बनता है। काम नहीं करने पर पैसे की कटौती किया जाना पूर्णता नियमानुसार है।
कम खर्चे में किया जा
रहा बेहतर कार्य – निगमायुक्त प्रीति यादव
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम पूरी मेहनत के साथ शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी हुई है। नगर निगम पूर्व में लगभग प्रति माह एक करोड़ 70 लाख रुपए सफाई व्यवस्था पर खर्च कर रहा था। पिछले दो महीने से सफाई ठेका कंपनी द्वारा ठीक से कार्य न किए जाने के कारण निगम ने सफाई व्यवस्था को अपने हाथों में ले लिया है। परिणाम स्वरूप हम कम खर्चे में बेहतर कार्य कर पा रहे हैं आने वाले समय में बहुत सी चीजों में सुधार होगा हम साधन संसाधन भी बढ़ाएंगे और सफाई मित्रों की संख्या भी बढ़ाएंगे लेकिन नगर निगम पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा हम तय राशि के अंदर ही खर्च कर बेहतर कार्य की योजना पर कार्य कर रहे हैं।
370 गाड़ियों से रोज उठाया
जा रहा कचरा-उपायुक्त अयाची
स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नगर निगम के उपायुक्त संभव अयाची ने कहा कि आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम तत्परता से शहर की सफाई व्यवस्था को संभालने का कार्य कर रही है। आयुक्त श्रीमती यादव रोजाना इस पूरे कार्य की स्वयं समीक्षा कर रही हैं और जरूरत अनुसार दिशा निर्देश देकर कार्य को दिन प्रतिदिन बेहतर बनाने का कार्य करा रही हैं। वर्तमान में जबलपुर नगर निगम 550 टन कचरा रोज एकत्रित कर रहा है। 370 से 380 गाडिय़ां, तंग गलियों से कचरा उठाने के लिए हाथ ठेले रिक्शे कचरा उठाने का कार्य कर रहे हैं। 1 अगस्त से ठेका कंपनी ने पूर्ण रूप से कार्य बंद कर दिया है। नगर निगम की पूरी टीम इस व्यवस्था को संभाल रही है। आने वाले समय में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इस कार्य में और अधिक वाहन एवं लोग बढ़ाए जाने से जो भी कमी नजर आ रही है उसे भी दूर कर दिया जाएगा। शहर की कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था को जल्द ही सुचारु कर लिया जाएगा।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » कचरा ठेके पर कल एमआईसी में होगा निर्णय, आत्मनिर्भरता से काम कर रहा निगम 550 टन कचरा रोज शहर में उठवा रहा नगर निगम