
जबलपुर (जय लोक)। आज सुबह लगभग 10.50 बजे रेलवे ने खतरे के एक-एक करके 3 सायरन बजाए जिससे रेल कर्मचारियों के साथ-साथ सायरन की आवाज सुनने वाले आम लोगों में भी किसी रेल दुर्घटना की आशंका से हडक़म्प मच गया। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक कटनी में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसके कारण जबलपुर से भी दुर्घटना राहत टे्रन रवाना की गई। सायरन की आवाज सुनते ही संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तत्काल ही दुर्घटना रिलीफ ट्रेन (एआरटी) की ओर पहुंंचते नजर आये।
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत कटनी मुड़वारा व न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) के बीच कोयले से भरी मालगाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कई डिब्बे पटरी से उतर गये, जिससे इस रेलमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। एनकेजे व जबलपुर से दुर्घटना राहत गाड़ी (एआरटी) मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं जबलपुर से मंडल रेल प्रबंधक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
बताया जाता है कि कटनी मुड़वारा-एनकेजे लाइन में मालगाड़ी (बॉक्स एन) दुर्घटनाग्रस्त हुई है। दुर्घटना के कारण कई डिब्बे लाइनों में इधर-उधर हो गये, कई के तो पहिये तक निकल गये। जिससे यातायात प्रभावित होने के अलावा, रेल लाइन, ओएचई को भी नुकसान पहुंचा है।
कई टे्रनें प्रभावित
इस मेन लाइन पर दुर्घटना के कारण रेल संचालन ठप हो गया है। रेल प्रशासन द्वारा फ्लाईओवर रेलमार्ग से यातायात को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है जो देर रात तक बहाल हो जाएगा। विदित हो कि कटनी मुड़वारा-एनकेजे लाइन माल गाडिय़ोंं के संचालन का सबसे व्यस्ततम मार्ग है।

6 डिब्बे पटरी से उतरे
बताया जाता है कि दुर्घटना के कारण 6 डिब्बे लाइनों में इधर-उधर हो गये, कई के तो पहिये तक निकल गये। जिससे यातायात प्रभावित होने के अलावा, रेल लाइन, ओएचई को भी नुकसान पहुंचा है।

इनका कहना है
कटनी में यह 6 मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे हैं। जबलपुर से रीलिफ ट्रेन कटनी भेजी गई है। फिलहाल तो टे्रक को सुधारने का कार्य किया जा रहा है ताकि यातायात सुचारू हो सके।
हर्षित श्रीवास्तव, सीपीआरओ, पमरे

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी
Author: Jai Lok







