Download Our App

Home » दुनिया » घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े अब चुकाने होंगे 60 रुपए ज्यादा

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े अब चुकाने होंगे 60 रुपए ज्यादा

नई दिल्ली (जयलोक)। देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों के लिए एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की खबर सामने आ रही है। अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। बता दें कि मिडल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (एल.पी.जी) की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने आपात शक्तियों (एमरजैंसी पावर) का इस्तेमाल करते हुए सभी तेल रिफाइनरियों को एल.पी.जी. उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है।
नई दरों के मुताबिक 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपए से बढक़र 913 रुपए हो गई है। यह नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) के दाम में भी 115 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई है। गैस सिलेंडर के दाम बढऩे से आम लोगों के साथ-साथ होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर भी असर पडऩे की संभावना है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस के दाम बढऩे से घर का बजट भी प्रभावित होगा।

 

कटनी में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित बजा सायरन, जबलपुर से भेजी गई रिलीफ ट्रेन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े अब चुकाने होंगे 60 रुपए ज्यादा
best news portal development company in india

Top Headlines

प्रस्ताव वापस : नियम नहीं माने तो सफाई ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी,महापौर ने मानी पार्षदों की माँग

जबलपुर (जय लोक)। आज नगर निगम में साधारण सभा की बैठक के दौरान प्रस्ताव क्रमांक 18. जिसमें इस बात को

Live Cricket