
जबलपुर जय लोक अपडेट। आज रविवार 28 जुलाई को प्रात: 9 बजे बरगी बांध का जलस्तर 418.15m हो गया है ,उपयोगी जल कैपेसिटी 1983 एमसीएम है, जो 62% होती है ।
कल 29/7/24 सोमवार को बरगी बांध का जलस्तर दोपहर तक लगभग 419m तक पहुंच जायेगा। जो निर्धारित स्तर से ऊपर है।बान्ध में 2144 घन मीटर/ सेकण्ड जल की आवक हो रही है।
अत: कल सोमवार को 29/7/24 दोपहर 1 बजे 7 गेट औसत उंचाई 1.07m खोले जाएंगे । जिससे 1007 घन मी (35562 घन फुट)/सेकण्ड जल की निकासी की जायेगी जिससे माँ नर्मदा के जलस्तर में 8 से 10 फुट की बढ़ोतरी होगी।
सर्वसाधरण से नर्मदा तट से दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।
बरगी बांध परियोजना के कार्यपालन यंत्री ए.के सूरे के अनुसार इस संबंध में सभी संबंधित शासकीय विभागों को सूचित कर दिया गया है। नर्मदा के तट पर स्थित रहवासी इलाकों में भी इसकी सूचना दे दी गई है।

Author: Jai Lok







