Download Our App

Home » कानून » कांवड़ रूट की दुकानों पर नेमप्लेट जरूरी नहीं :सुको ने सरकार का फैसला रोका

कांवड़ रूट की दुकानों पर नेमप्लेट जरूरी नहीं :सुको ने सरकार का फैसला रोका

दुकानदारों को नाम बताने के लिए मजबूर न करें

नई दिल्ली (जयलोक)
उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों को अपनी पहचान बताने के सरकारी आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने सोमवार को कहा कि दुकानदारों को पहचान बताने की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर शुक्रवार तक जवाब देने को कहा है। अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकान मालिकों के नाम लिखने का आदेश दिया है। इसके खिलाफ एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स नाम के हृत्रह्र ने 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिकाकर्ता के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अल्पसंख्यकों की पहचान के जरिए उनका आर्थिक बहिष्कार किया जा रहा है। यह चिंताजनक है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » कांवड़ रूट की दुकानों पर नेमप्लेट जरूरी नहीं :सुको ने सरकार का फैसला रोका