
बलपुर (जय लोक)। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है। वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किया किया गया। जिसमें कल रात्रि 9 बजे से आज रात्रि 2 बजे तक फरार गुंडे बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपना पसीना बहाया। जिसमें पुलिस को सफलता मिली और करीब 280 बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।

कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे इसके साथ ही क्राईम ब्रांच की टीमें भी लगाई गयी।

टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 132 गैर म्यादी वारंटियों एवं 81 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 67 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यवाही हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है ऐसे अपराधियों को पकडऩा आवश्यक था जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे। इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

Author: Jai Lok






