Download Our App

Home » जबलपुर » केंद्रीय बजट चार प्रमुख इंजनों द्वारा संचालित है-पंकज चौधरी, केन्द्रीय बजट भारत के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा

केंद्रीय बजट चार प्रमुख इंजनों द्वारा संचालित है-पंकज चौधरी, केन्द्रीय बजट भारत के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा

जबलपुर (जयलोक)। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। केंद्रीय बजट संपूर्ण भारत के समग्र विकास की परिकल्पना को साकार करने वाला है यह बात भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री मंत्री पंकज चौधरी ने वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। पत्रकारवार्ता में मप्र के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी, सांसद आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगतबहादूर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष रविकिरण साहू उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा सुधारों को ईंधन और समावेशिता को मार्गदर्शक भावना के रूप में रखते हुए, वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य रखता है। यह बजट स्वीकार करता है कि किसी देश की शक्ति उसकी भूमि में नहीं बल्कि उसके लोगों में होती है और इस प्रकार, सभी वर्गों में समावेशी विकास के माध्यम से मोदी सरकार की सबका साथ, सबका विकास की प्रतिबद्धता को पुनर्जीवित करती है।
वित्त राज्य मंत्री ने आगे कहा कि केंद्रीय बजट चार प्रमुख इंजनों द्वारा संचालित है। ग्रामीण समृद्धि के लिए कृषि, उद्यमिता और रोजगार सृजन के लिए एम.एस.एम.ई, बुनियादी ढांचे और नवाचार के लिए निवेश, और वैश्विक प्रतिस्पर्धा व आर्थिक वृद्धि के लिए निर्यात। यह बजट छह प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है, अर्थात कराधान, ऊर्जा क्षेत्र, शहरी विकास, वित्तीय क्षेत्र, नियामक सुधार और खनन।

जबलपुर को मिलेंगी सौगाते

वित्त राज्य मंत्री ने जबलपुर को केन्द्रीय बजट में मिलने वाली सौगातों की जानकारी भी दी और जो निम्नानुसार हैं- जबलपुर में देश की दूसरी सबसे बड़ी और मप्र की सबसे बड़ी रिंग रोड निर्माण प्रगति पर-लागत लगभग 4.5 हजार सौ करोड़। जबलपुर में मप्र का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर पूर्णता की ओर -लागत लगभग 11 सौ करोड़। जबलपुर डुमना विमानतल का आधुनिकरण एवं नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण पूर्ण- लगभग लागत 450 करोड़। जबलपुर रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ प्लेटफार्म विस्तार और एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा – लागत 460 करोड़। जबलपुर के भेड़ाघाट में साइंस सेंटर की स्थापना हेतु स्वीकृति। जबलपुर में देश का पहला जियोलॉजिकल पार्क स्वीकृत। जबलपुर में लगभग 147 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बॉटलिंग प्लांट।

 

जरूरत पड़ी तो समिति सदस्यों की संपत्ति कुर्क कर चुकाया जाएगा किसानों का पैसा

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » केंद्रीय बजट चार प्रमुख इंजनों द्वारा संचालित है-पंकज चौधरी, केन्द्रीय बजट भारत के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा