Download Our App

Home » जबलपुर » क्या मंत्रिमंडल विस्तार में महाकौशल को और प्रतिनिधित्व मिल पायेगा ?

क्या मंत्रिमंडल विस्तार में महाकौशल को और प्रतिनिधित्व मिल पायेगा ?

जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अब खुद यह संकेत दे दिए हैं कि आगामी जनवरी माह में वे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार या फेर बदल करेंगे यह उन्होंने तय भी कर लिया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा का दौर भी मुख्य शुरू किया है और विभागवार मंत्रियों के कामों की समीक्षा हो रही है। वहीं अब मंत्रियों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी मुख्यमंत्री तैयार करवाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह संकेत दिया है कि वह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल करेंगे। इस संकेत से यह भी स्पष्ट है कि मंत्रियों के कामकाज के आधार पर मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में फेर बदल भी कर सकते हैं वहीं कुछ मंत्रियों को भी हटा सकते हैं और नए मंत्रियों को जोड़ भी सकते हैं।

अभी महाकौशल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल में तीन कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं। जबलपुर के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह लोक निर्माण मंत्री के पद के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे तब उन्होंने अपने आखिरी कार्यकाल में जबलपुर को अपने मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं दिया और प्रदेश का यह सबसे बड़ा जिला मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व से वंचित रहा। लेकिन मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बने तो उन्होंने जबलपुर को अपने मंत्रिमंडल में सशक्त प्रतिनिधित्व दिया। उन्होंने न केवल राकेश सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया बल्कि उन्हें मध्य प्रदेश शासन के सबसे महत्वपूर्ण लोक निर्माण विभाग का दायित्व सौंपा है और राकेश सिंह अपने दायित्व को बखूबी निभा रहे हैं और अपने विभाग में लगातार नवाचार भी कर रहे हैं।

वहीं समीपी जिले नरसिंहपुर से दो कैबिनेट मंत्री हैं। जिनमें नरसिंहपुर से प्रहलाद सिंह पटेल ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। वहीं गाडरवारा के विधायक उदय प्रताप सिंह शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
अब अगले माह मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल होगा उसमें महाकौशल और जबलपुर संभाग को और भी प्रतिनिधित्व मिल सकेगा या नहीं इसको लेकर भी उम्मीदें लगाई जाएंगी। अब देखना है कि अगले माह होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार या फिर बादल में जबलपुर संभाग को और भी प्रतिनिधित्व मिलता है या नहीं। अभी डॉक्टर मोहन यादव के मंत्रिमंडल में 31 मंत्री हैं तथा चार और मंत्रियों की संख्या बढ़ सकती है। इन चार मंत्रियों में जबलपुर संभाग के बाकी जिलों को प्रतिदिन मिलेगा या नहीं इसका भी अनुमान लगाया जा रहा है।

लाडकी बहिन योजना में बड़ा घोटाला सरकार ने शुरू की वसूली प्रक्रिया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » क्या मंत्रिमंडल विस्तार में महाकौशल को और प्रतिनिधित्व मिल पायेगा ?